सूर्य, शनि, बुध ग्रह की युति, फरवरी 2024 में बन रहा हैं त्रिग्रह योग – 5 राशियों का होगा भाग्योदय
By: Acharya Rekha Kalpdev | 08-Feb-2024
Views : 1078![सूर्य, शनि, बुध ग्रह की युति, फरवरी 2024 में बन रहा हैं त्रिग्रह योग – 5 राशियों का होगा भाग्योदय](https://static0.futurepoint.in/14072195430/futuresamachar/images/article-detail-new/11396.webp)
फरवरी माह ग्रह गोचर के पक्ष से विशेष रहने वाला है। इस माह में सूर्य ग्रह 13 फरवरी 2024, मंगलवार के दिन से कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह 05 फरवरी, 2024, सोमवार के दिन से अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे। बुध फरवरी माह में दो राशि बदलने वाले है, 01 फरवरी 2024, बृहस्पतिवार को मकर राशि, 20 फरवरी 2024, मंगलवार के दिन कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह पूरे माह मेष राशि में ही गोचर करेगा। शुक्र ग्रह 12 फरवरी, 2024 को मकर राशि में गोचर प्रवेश कर जाएंगे, जहाँ इनकी युति मकर राशि में पहले से ही गोचर कर रहे, मंगल से होगी। शनि ग्रह पूरे फरवरी माह कुम्भ राशि में गोचर करने वाले है। चंद्र ग्रह तीव्र गति ग्रह होने के कारण लगभग सवा दो दिन में राशि बदलते है। राहु इस समय मीन राशि और केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे है, सारे वर्ष राहु केतु इन्हीं राशियों में गोचर करने वाले है।
इस प्रकार फरवरी माह 2024 में बुध दो राशियों में रहेंगे, कुम्भ राशि में शनि, सूर्य और बुध तीन ग्रहों की युति का योग बन रहा है। शुक्र और मंगल दोनों की युति मकर राशि में रहेगी। इस प्रकार इस माह में दो ग्रहों की युति और तीन ग्रहों का योग बन रहा है, जो इस माह के ग्रह गोचर को विशेष बना रहा है। इस ग्रह गोचर के हिसाब से यह माह बहुत खास रहने वाला हैं।
विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी
इसके प्रभाव से इस माह में मिलने वाले फल भी सभी के लिए विशेष रहने वाले है। आज हम इस आलेख में सूर्य, शनि और बुध तीन ग्रहों की युति से पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डालने वाले है। शनि पहले से ही कुम्भ राशि में गोचर कर रहे है, उन्हें 13 फरवरी, 2024 को सूर्य का साथ मिलने वाला है और बुध इस युति में 20 फरवरी 2024 को जुड़ने वाले है।
वैदिक ज्योतिष में जब भी दो से अधिक ग्रह एक साथ किसी राशि में गोचर करते है, तो कई राशियों के जीवन में असामान्य बदलाव आता है। आइये देखे की सूर्य, शनि और बुध इन तीन ग्रहों की युति से किस किस का जीवन बदलने वाला है, किस किस के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है -
बुध ग्रह बुद्धि, बौद्धिकता, गणना, गणित, वाक् शक्ति, वाणी और संवाद का कारक ग्रह है। शनि आयु, दुःख, रोग, गरीबी, आजीविका, मेहनत, निष्ठा, न्याय, काल, मृत्यु, वृद्ध अवस्था आदि का कारक ग्रह है। अब बात करें, सूर्य की तो सूर्य आत्मा, सम्मान, आत्मसम्मान, अहंकार, ऊर्जा, सरकारी सेवा, सफलता आदि का कारक ग्रह है।
सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है आइये जाने -
मिथुन राशि के लिए सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति का फल
तीन ग्रहों की युति मिथुन राशि से नवम भाव में हो रही है। अत: भाग्य का साथ न मिलने से निराशा हो सकती है। यह समय मित्रताओं और यात्राओं के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। पिता कि हेल्थ का ख़ास ध्यान रखें। कोई नई मित्रता भी शुरू हो सकती है। मेहनत और कर्मठता से लाभ इस अवधि में उच्च बने हुए है।
सिंह राशि के लिए सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति का फल
आपके जन्म राशि से सातवें भाव पर यह योग बन रहा है। कोई बड़ी व्यापारिक डील इस समय में हो सकती है। कार्य करने की क्षमता में सुधार होगा। बड़े लोगों से मिलने के योग बनेंगे, और यह सम्बन्ध आगे जाकर लाभकारी भी सिद्ध होगा। जिम्मेदारियों को समर्पित होकर निभाए। सफलता और उन्नति के पक्ष से समय साथ दे रहा है। कारोबार का विस्तार विदेश तक करने की योजनाएं बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों में स्नेह और सहयोग के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि के लिए सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति का फल
आपकी राशि से छठे भाव में यह युति हो रही है। इसके फ़लस्वरूप हेल्थ का आपको ध्यान रखना होगा। रोग और शत्रु इस समय में बढ़ रहे है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों की प्रतीक्षा पूरी हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में पहले से कार्यरत लोगों को बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष से यह समय शुभ बना हुआ है। विदेश जाने के योग भी इस समय प्रबल बने हुए है। शिक्षा और संतान विषयों पर खर्च बढ़ सकते है।
मकर राशि के लिए सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति का फल
तीन ग्रहों की युति मकर राशि के द्वादश भाव में हो रही है। मकर राशि के स्वामी शनि है और इस युति में शनि भी सम्मिलित है। इसलिए इस युति का प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी पड़ने वाला है। इसके प्रभाव से घर परिवार एक लोग एकत्रित हो सकते है। अप्रत्याशित घटनाएं भी हैरान कर सकती है। बचत में बढ़ोतरी होगी। घर पर कोई विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ओजपूर्ण वाणी का प्रभाव लोगों को प्रभावित करेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग भी बने हुए है।
Also Read: सूर्य कुम्भ राशि में गोचर 2024 - कौन बनेगा धनवान? किसके बनेंगे काम? जन्म राशि से जाने
कुम्भ राशि के लिए सूर्य, शनि और बुध ग्रह की युति का फल
बुध, सूर्य और शनि की यह युति कुम्भ राशि में होने के कारण, इस राशि के लिए यह ख़ास समय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यय का बढ़ना चिंता देगा। प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे, जीवन साथी के साथ समय आनंददायक व्यतीत होगा। जीवन शैली में सुधार से मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा। सोच सकारात्मक रहेगी। प्रेमियों के लिए यह अवधि स्नेह और उपहारों के आदान प्रदान की रहेगी। विदेश में रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है।