विरूष्का के घर आई एक नन्ही परी | Future Point

विरूष्का के घर आई एक नन्ही परी

By: Future Point | 12-Jan-2021
Views : 2781विरूष्का के घर आई एक नन्ही परी

विराट और अनुष्का के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है, 11 जनवरी की दोपहर अनुष्का ने एक बच्ची को जन्म दिया, यह जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार के दिन ध्रुव योग और धनु राशि मूल नक्षत्र के प्रथम चरण में हुआ, शुभ समय में जन्मी विराट और अनुष्का की नन्ही परी उनके लिए और अपने लिए क्या-क्या सौगात लेकर आई है। तो आइये जानते हैं ज्योतिष के झरोंखे से,

चंद्र कुंडली -

क्या कहती है विराट और अनुष्का की नन्ही परी की कुंडली -

वैदिक ज्योतिष के अनुसार विराट और अनुष्का की बेटी का जन्म गुरु की मूलत्रिकोण राशि धनु में, और केतु के नक्षत्र मूल के प्रथम चरण में हुआ, चंद्र लग्न में भाग्येश सूर्य, अष्टमेश चंद्र और लाभेश शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है, लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने वाली गुरु की राशि धनु में यह योग अत्यंत शुभ है, जो जातिका के उज्जबल भविष्य की ओर संकेत कर रहा है, और चंद्र लग्न का स्वामी गुरु ग्रह धन भाव में धनेश शनि और कर्मेश बुध के साथ बैठा हुआ है, जो योगकारक स्थितियों का निर्माण कर रहा है,

कर्म स्थान यानि दसवें घर का स्वामी बुध धन भाव में गुरु के साथ केंद्र त्रिकोण का राजयोग बना रहा है, और इसी भाव में गुरु शनि की युति नीचभंग राजयोग भी बना रही है, कुंडली में कर्मेश, धनेश और लग्नेश का धन भाव में होना आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। इन योगों के प्रभाव स्वरूप बच्ची की साहित्य, संगीत, चित्रकला, काव्य, नाटक और ललित कलाओं में अधिक रूचि होगी।

यदि बात शिक्षा की करें तो चंद्र लग्न से पांचवें भाव education भाव में मंगल का अपनी मूलत्रिकोण राशि में होना शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। वह मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से सक्रिय रहेगी। कल्पना करेगी और अपनी कल्पना को हकीकत में बदलना उन्हें बखूबी आयेगा। बड़े सपने देखना और उसको पूरा करने के लिये उतनी ही मेहनत करने में माहिर रहेगी। उन्हें नए नए कार्य करने में अधिक रूचि रहेगी।

भविष्य में विराट और अनुष्का की नन्ही परी की कुंडली में भी फिल्म अभिनेत्री बनने का प्रबल योग बन रहा है। चंद्र लग्न में ही शुक्र चंद्र का योग और Numerology के हिसाव से भी मूलांक 2 आता है जो चन्द्रमा से सम्बंधित है और भाग्यांक 6 आता है जो शुक्र से सम्बंधित है, इन योगों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये जीवन में एक अच्छी अभिनेत्री बन सकती हैं,

वाणी भाव में कर्मेश बुध व लग्नेश गुरु की युति इस बच्ची को श्रेष्ठ वक्ता, और प्रतिभावान बनाएगी, ऐसे लोग अपनी वाणी और बुद्धि के बल पर जीवन में श्रेष्ठ सफलता प्राप्त करते हैं

मूल नक्षत्र में जन्म का फल

27 नक्षत्रों के क्रम में 19 वें क्रम में आने वाला मूल नक्षत्र है, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग चतुर, विद्वान, धनी, सुखी, भोगी, स्वतंत्र मिजाज, सामजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और कला के क्षेत्र में सम्मानित होते हैं। लेकिन इस चरण का स्वामी मंगल होने से कुछ क्रोध करने वाले भी होते हैं। इनका भाग्योदय 29 वें वर्ष में होता है।

भोगी त्यागी सुमित्रश्च नृपतिर्जायते नरः।

मुलाद्यपादजातस्य नरस्य च फलं क्रमात।। ( होरारत्नम पृ० स० 256 श्लो० 20)

यदि जन्म के समय मूल नक्षत्र का पहला चरण हो तो जातक भोगी, दूसरे चरण में हो तो त्यागी, तीसरे में हो तो अच्छे मित्रों से युक्त और चौथे चरण में राजा होता है। 

विराट और अनुष्का की नन्ही परी का भाग्य नंबर और लकी नंबर -

हर इंसान का कोई न कोई लकी नंबर होता है, हर नंबर से जुड़ी ऊर्जा भूतकाल, वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है। अंक ज्योतिष एक विज्ञान है जो अंकों के इर्द-गिर्द घूमता है जिसमें लोगों के व्यक्तित्व पर अंको के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है, हर एक नंबर में एक ऊर्जा होती है जो आपकी पर्सनल लाइफ पर असर डालता है।

अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी)Numerology के अनुसार विराट और अनुष्का की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ है, इसलिए उनका लकी न० या मूलांक 2 है और भाग्यांक 6 है इसलिए वो बचपन से ही सभी की चहेती रहेंगी। वो जहां भी रहेगी बरबस ही लोग उनकी तरफ खिंचे चले आयेंगे और वो आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। विराट और अनुष्का की नन्ही परी का लकी नंबर 2 है जो कि चंद्रमा से संबंधित नंबर माना जाता है, लकी नंबर 2 वाले लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं किसी भी काम को नए अंदाज में करने के हुनर में माहिर होते हैं, ऐसे जातक ग्लेमर या फिल्म जगत में भी सफलता प्राप्त करते हैं। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का लकी नंबर भी 2 है।

भाग्यांक 6 की विशेषताएं -

माना जाता है कि भाग्यांक 6 वाले व्यक्ति अच्छे निरीक्षक व परामर्शदाता होते हैं, जिस कारण ये अपने दायित्व को सहजता से पूर्ण करते हैं। इन्हें कला, श्रृंगार, रति क्रिया, साहित्य से अधिक लगाव होता है। भाग्यांक छः के व्यक्ति प्रबल बुद्धि व आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कला के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं।

भाग्यांक 6 वाले लोग अपने स्वभाव से सबका दिल जितने वाले होते हैं। इन लोगों के अंदर अपने आपको साफ़ और सुन्दर रखने की आदत और कला दोनों देखी जाती है। भाग्यांक 6 वालों को प्रेम और  शान्ति का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों की खास बात ये होती है कि खर्चा करने में इन लोगों का हाथ काफी खुला रहता है।

विराट और अनुष्का की नन्ही बेटी का भाग्यांक 6 है, इस अंक का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है। भाग्यांक 6 के जातक शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। शुक्र ग्रह को सुंदरता और भौतिक सुखों का प्रतीक माना जाता है। यह अंक शुक्र और प्रेम से सम्बन्ध रखता है, इसलिए यह सदा आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी, और अपनी बुद्धि और सुंदरता से सबको प्रभावित करेंगी, इनके मित्रों की बड़ी संख्या होगी, और लोकप्रियता अधिक होगी, कला के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। इससे एक संकेत यह भी मिलता है कि विराट और अनुष्का की बेटी एक अच्छी फिल्म अभिनेत्री बन सकती है।