वार्षिक राशिफल 2025 | Rashifal 2025 in Hindi

वार्षिक राशिफल 2025

ग्रहों से हम सब का जीवन संचालित होता है। ग्रहों की गति में बदलाव होने से हम सब के जीवन की घटनाओं में बदलाव होता है। तीव्र गति से चलने वाले ग्रह छोटी घटनाओं को घटित करने का कार्य करते है, जबकि बड़े ग्रहों के राशि बदलने से जीवन की बड़ी घटनाएं घटित होती है। वर्ष 2025 में मंदगति ग्रह, 29 मार्च 2025 शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। यहाँ शनि जून 2, 2027 तक रहने वाले है। 2 जून 2027 को शनि अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे।

साल 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश करने के बाद13 जुलाई 2025 को वक्री होंगे और 28 नवम्बर 2025 को मार्गी होंगे, अधूरी योजनाओं पर कार्य बहुत कठिनाई से पूरा होगा।

वहीँ बृहस्पति (गुरु ग्रह) 2025 में अतिचारी होने के कारण एक वर्ष में तीन राशि में गोचर करने वाले है। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 18 अक्टूबर 2025 को ही कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यहाँ कुछ माह रहने के बाद गुरु वक्री होंगे और 11 मार्च 2026 को जाकर फिर मार्गी होंगे। साल 2025 में राहु/केतु भी राशि बदलने जा रहे हैं। 2025 में राहु कुम्भ राशि और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। दोनों ग्रह हमेशा वक्री अवस्था में ही गोचर करते है।

इसके बाद अन्य ग्रहों में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र ग्रह का गोचर सामान्य गति से 12 राशियों में होता रहेगा। ये चार ग्रह अपनी गति के अनुसार प्रतिमाह अलग अलग राशियों में गोचर करेंगे। और सभी राशियों के लोग इनके गोचर से प्रभावित होते रहेंगे। ग्रह गोचर से ही हमारे जीवन में उतार चढाव आता है, जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है, इस प्रभाव को हम साल 2025 की भविष्यवाणी (वार्षिक राशिफल) के माध्यम से बहुत बेहतर ढंग से समझ सकते है।

आप अपने जीवन की भविष्यवाणी को हमारे अनुभवी ज्योतिषियों का सहयोग प्राप्त कर और भी सटीक और सफल कर सकते हैं। इसके लिए हमसे किसी भी समय संपर्क कर सकते है। हमारे अनुभवी ज्योतिषियों की सेवायें आपके जीवन को एक नई दिशा देने में चमत्कारी रूप से सहायक सिद्ध होगी। जीवन में आने वाले अशुभ समय और विपरीत घटनाओं को आप हमारे विशेषज्ञों की सलाह और सहयोग से बताएं अनुष्ठान, रत्न, पूजा, और उपायों के माध्यम से अपने जीवन के कष्टों को दूर कर सकते है। ग्रहों और घटनाओं को अपने अनुकूल बनाने में ज्योतिषीय उपाय बहुत कारगर साबित होते है।

अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए आप फ्यूचर पॉइंट का वार्षिक राशिफल 2025/ फ्यूचर पॉइंट इयरली होरोस्कोप 2025 पढ़ सकते है। फ्यूचर पॉइंट पर अपना वार्षिक राशिफल पढ़ने के साथ साथ आप फ्यूचर पॉइंट के अनुभवी विद्वान ज्योतिषाचार्यों / एक्सपर्ट एस्ट्रोलॉजर से कुंडली परामर्श भी ले सकते है। वैदिक ज्योतिष पर आधारिक यह वार्षिक राशिफल 2025 आप अपनी जन्म राशि (चंद्र स्थित राशि ) या लग्न राशि दोनों से पढ़ सकते है। ज्योतिषीय मार्गदर्शन के साथ साथ इसे पढ़कर आपको ज्योतिषीय उपाय भी प्राप्त होंगे, जिनका प्रयोग कर आप अपने जीवन को कष्टमुक्त कर सकते है। और जीवन को समस्यामुक्त बना सकते है।

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025

वार्षिक राशिफल 2025 के हिसाब से आने वाला यह साल मेष राशि के लोगों के जीवन में सुखद बदलाव लेकर आने वाला है। इस वर्ष में प्रसन्नता और ख़ुशी दोनों के बने रहें से आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हुआ होगा, इस साल शनि आपके बारहवें रहने वाले है। करियर को लेकर यात्रायें और लाभ बढ़ाने की योजनाओं पर मुख्य रूप से काम करेंगे। साल के शुरू में गुरु वृषभ राशि में आपके ऋण बढ़ सकते है। इस समय शनि की तीसरी दृष्टि धन संचय नहीं करनी देगी। मई से मिथुन में गोचर कर भाग्य, आय और साझेदारी में सफलता, उन्नति देंगे, अक्टूबर में गुरु कर्क राशि में गोचर कर करियर, आकस्मिक लाभ और धार्मिक विषयों पर व्यय बढ़ाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। देव गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होने से मई से रुड़की हुए काम भी बनने लगेंगे। नवम भाव पर गुरु और केतु दोनों की दृष्टि आने से धर्म कर्म के कामों में सफलता मिलेगी। साल 2025 आय और लाभ के हिसाब से शुभ रहेगा। साल के शुरू में छात्रों का ध्यान पढाई में कम लगेगा। बाद में सफलता की ऊँची उड़ान छात्र भर पाएंगे। करियर के लिए यह समय गोल्डन टाइम रहने वाला है। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन और नया घर लेने की योजनाएं इस साल में पूरी हो सकती है। साल 2025 का समय आपके जीवन में उन्नति, सफलता और लाभ के नए मार्ग लेकर आएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में इस साल शुभता रहने के योग बन रहे है। साल के अंतिम चार माह प्रेमियों के लिए उत्साहवर्धक बने हुए है। विश्वास से ही रिश्तों को बचाया जा सकता है। संदेह और शक को रिश्तों से दूर रखें।

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 मिला जुला रहने वाला है। शनि आपकी राशि से ग्यारहवें रहेंगे। मेहनत के हिसाब से लाभ मिलने के योग इस समय बन रहे है। पॉजिटिव होकर प्रयास करते रहें, मेहनत का फल कुछ देर से मिलेगा, परन्तु मिलेगा जरूर। करियर में कूटनीति और नियोजन से बड़े कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। अप्रत्याशित लाभ प्राप्ति भी आपको प्रसन्नता देगी। गुरु मई से पूर्व आपकी राशि पर गोचर कर वैवाहिक जीवन को सुखद बनाएंगे। संतान प्राप्ति की प्रतीक्षा भी समाप्त होगी। मई बाद गुरु प्रभाव से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। करियर में थोड़ा सतर्क रहें। आय और व्यय दोनों इस साल में बढे हुए रहेंगे। स्वास्थ्य के पक्ष से समय शुभ है। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए अन्य किसी से सलाह भी लें। पॉजिटिव रहते हुए अपने कार्यों को पूरा करें। कुल मिलकर यह साल आपके लिए उतार चढाव वाला रह सकता है। बड़े धन विनियोजन से आपको इस साल में बचना होगा। छात्रों का अध्ययन में मन लगेगा कर सफलता भी अच्छी प्राप्त होने के योग है। अभी तक करियर में कार्यभार की अधिकता आप जो महसूस कर रहे थे, उसमें आपको राहत का अनुभव होगा। व्यापारिक पक्ष से भी ग्रह गोचर आपको सहयोग करने वाला है। गुरु गोचर हेल्थ में सहयोग करेगा। स्वास्थ्य, करियर और वैवाहिक जीवन के पक्ष से यह समय अनुकूल रहने वाला है। जन्म स्थान से दूर आपको जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 सोई हुई किस्मत का दरवाजा खोलने का कार्य गुरु का गोचर करने वाला है। इस साल को आर्थिक पक्ष से उन्नति करने वाला कहा जा सकता है। इस साल में जीवन में महत्वपूर्ण उतार चढाव आ सकते है। सुख समृद्धि और धन वैभव के नए साधन इस साल में प्राप्त हो सकते है। छात्रों को भी बुद्धि और विवेक का साथ मिलने से परीक्षा परिणाम औसत से अधिक रहेगा। घर की मरम्मत, गृह निर्माण और भूमि से नया घर बनाने के कार्य इस साल में सहजता से पूरे किये जा सकते है। जो अविवाहित विवाह की प्रयत्क्ष कर रहे हैं। उनका इस साल में विवाह हो सकता है। विवाहित दम्पतियों के घर में संतान सुख का आगमन होगा। संदेह और शक को किनारे रख, आप कोई नई साझेदारी व्यापार भी शुरू कर सकते है। यह साल आय और लाभ को बढ़ाने वाला रहेगा, परन्तु आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। शनि आपसे सामान्य से अधिक मेहनत करा सकते है। करियर में भाग दौड़ और परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिणाम लाभदायक बने हुए है। केतु के प्रभाव से कुछ पुरानी साझेदारी बंद होकर, कोई नहीं शुरू होगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल से रहें, धैर्य न खोएं। प्रेम प्रणय रिश्तों के लिए समय परीक्षा का रहेगा। निष्ठां और समर्पण से आप इस परीक्षा को पास कर सकते है। साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। विदेश गमन के योग बन रहे है। मित्रों में अनबन की स्थिति कुछ अवधि के लिए बन सकती है।

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025

कर्क राशि के लिए साल 2025 उत्तम रहने वाला है। आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते है। धार्मिक यात्राओं पर जाएंगे। धर्म कर्म पर खर्च होने के योग भी बने हुए है। राहु आपको विदेश गमन और दूर स्थान पर लेकर जा सकता है। राहु के प्रभाव से ह्रदय पर दबाव का अनुभव भी आपको हो सकता है। मेहनत और परिश्रम से अपने परिणामों को और बेहतर कर सकते है। मई तक आर्थिक लाभ बढ़ते हुए रहेंगे। मई माह के बाद ऋण और रोग बढ़ सकते है, जो अक्टूबर तक परेशान कर सकते है। अक्टूबर बाद भाग्य भी साथ देगा, और वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर होंगी। शत्रुओं को शांत रखने में आप केतु के सहयोग से सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले चारों को भी केतु गोचर का लाभ मिल सकता है। अक्टूबर बाद अविवाहितों का विवाह और संतानहीनों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में न्याय की जीत होने के योग है। इस साल में व्यापारिक विदेशी कंपनियों को व्यापार में शामिल कर अपने लाभ को बढ़ा सकते है। साल के अंत में आर्थिक स्थिति को संतुलित करने के लिए आवश्यक है कि व्ययों पर नियंत्रण रखें। कुल मिलाकर इस साल को लाभ, उन्नति और सुख समृद्धि वाला कहा जा सकता है। पुराने पैतृक मामले जमीन जायदाद से जुड़े सिर उठा सकते है। वाणी में मधुरता बनाये रखें, बड़ों का सम्मान करें, और शिष्टाचार का उल्लंघन न करें। अन्य विषयों में गुरु गोचर, शनि गोचर आपके लिए सुबह फलदायक रह सकता है। माता की हेल्थ का खास ध्यान मार्च माह के बाद रखना होगा। क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखते हुए आप समय की शुभता का लाभ उठा सकते है।

सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 आपके लिए मिले जुले फल वाला रह सकता है। मार्च माह 2025 से आपकी राशि पर शनि की अष्टम ढैय्या का प्रभाव शुरू होने वाला है। यह आपके करियर में भाग दौड़ और प्रयास को बढ़ाने वाले है। सामान्य से अधिक प्रयास करने पर आपको इस साल में करियर में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। गुरु का गोचर मई माह से पूर्व आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न करा सकता है। वृषभ का गुरु धन संचय, पारिवारिक कुशलता, घर में सुख समृद्धि को बेहतर करेंगे। मई के बाद का समय संतान प्राप्ति, शिक्षा अध्ययन, और व्यापार संस्थानों के लिए सुखद रहने वाला है। गुरु प्रभाव से धन में उत्तोरत्तर वृद्धि हो सकती है। अक्टूबर माह के बाद के समय में छात्र अध्ययन के लिए विदेश जा सकते है। विदेश शिक्षा ग्रहण के लिए ग्रहों की शुभता बनी हुई है। बाद के समय में कम लाभ से भी आपको संतुष्ट रहना होगा। राहु का गोचर आपके आय क्षेत्रों का विस्तार करेगा। साहस और नीतिनिपुणता के साथ आप नए क्षेत्रों में व्यापारिक कार्य शुरू करने की योजनाएं बना सकते है। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग भी इस साल में बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में यह समय अविश्वास और संदेह की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। शेष पक्षों से समय आपके लिए लाभकारी और अनुकूल बना हुआ है। शनि के गोचर से रोग और तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आप इस परेशानी से बच सकते है। साल 2025 मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अधिक तनाव न लेते हुए आप इस समय को अपने अनुकूल कर सकते है। हेल्थ और नौकरी, करियर में मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ सकती है, शेष विषयों के लिए समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 आपके लिए लाभ और पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। यह समय घर, परिवार, धन और समृद्धि के पक्ष से बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप सुखद समय का आनंद लेंगे। इस साल को विकास और उन्नति देने वाला समय कहा जा सकता है। इस साल गुरु मई माह तक नवम भाव, मई से अक्टूबर दशम भाव और अक्टूबर से आगे एकादश भाव पर रहेंगे। इस साल में कुछ उतार चढाव भी रह सकते है। साल के शुरू में आपके भाग्य भाव पर रहकर हेल्थ, शिक्षा और मित्रताओं को शुभता देंगे। शिक्षा, अध्ययन और कुछ नया सिखने के लिए यह समय अनुकूल बना हुआ है।
मई 2025 के बाद गुरु दशम भाव पर गोचर कर माता का स्वास्थ्य, घर, सुख शांति को अपना आशीर्वाद देंगे। अक्टूबर बाद गुरु का गोचर कर्क राशि एकादश भाव पर रहेगा। यह गुरु वैवाहिक जीवन, साझेदारी व्यापार और विदेशी व्यापार से लाभ के योग बनाएंगे। तीन राशियों में गुरु ग्रह के गोचर के फलस्वरूप यह साल लाभकारी और उन्नति देने वाला बना हुआ है। सप्तम भाव पर शनि का गोचर कभी कभी निराशा में लेकर जा सकता है। भूमि भवन के काम भी इस समय में पूरे हो सकते है। राहु छठे भाव कुम्भ राशि में गोचर कर आपके गुप्त शत्रुओं को बढ़ा सकता है, परन्तु केतु के प्रभाव से शत्रु कष्ट नहीं के पाएंगे। करियर में कूटनीतियों से सफलता के नए मार्ग खुल सकते है। पिता की हेल्थ का आपको ख़ास ध्यान रखना होगा, वहां से परेशानी के योग इस साल में बने हुए है। यह साल यात्राओं के पक्ष से सुखद बना हुआ है। करियर के कार्यों को लेकर अनेक यात्राएं करनी पड़ सकती है। गुरुओं का सानिध्य लें, आपकी मानसिक ऊर्जा और मनोबल में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ भी साल का अंतिम समय सुखद व्यतीत होने के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में अहंकार का त्याग करें। एक दूसरे के मान का बनाये रखें। कुल मिलाकर यह समय सुखद रहने वाला है।

तुला राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 आपकी राशि के लिए औसत शुभ रहने वाला है। इस वर्ष में आपको अपने कार्यों को सावधानी के साथ करना होगा। इस साल को आपके लिए उतार चढाव वाला कहा जा सकता है। स्थान परिवर्तन और कुछ क्षेत्रों में बदलाव वाला समय भी इसे कह सकते है। परेशानियों से सबक लेते हुए आप इस साल में आगे बढ़ सकते है। मई माह तक गुरु आठवें भाव पर गोचर कर धन, मान और आर्थिक स्थिति में परेशानियां दे सकते है। छोटे रोग, बड़े हो सकते है। मित्रताओं में विघ्न आ सकते है। मई से अक्टूबर तक गुरु नवम भाव पर गोचर करेंगे, इस समय में आपके विचारे हुए काम बनेंगे, मित्रताएं फिर से मधुर होंगी, और धर्म, अर्थ, मान की बाधाएं दूर होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोगों का भी निवारण इस अवधि में हो जायेगा। गोचर में शनि इस वर्ष आपके छठे भाव पर रहेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। परिश्रम और मेहनत को बेहतर करना होगा। निष्ठा, ईमानदारी से काम करने पर परिणाम अनुकूल आएंगे। पॉजिटिव रहते हुए आप निराशा से बच सकते है। छोटे भाई बहनों से रिश्तों को सहयोग और स्नेह से बचा सकते है। कुछ समय के लिए रिश्ते ख़राब होने से मानसिक तनाव और चिंताएं बढ़ सकती है। साल 2025 में राहु आपके पंचम भाव पर गोचर कर छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटका सकते है। परन्तु नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए यह समय आपकी सफलता के दायरे को सीमित कर सकता है। केतु के प्रभाव से मैरिड लाइफ में सुख स्नेह की कमी का अनुभव हो सकता है। वाणी में मधुरता रख, रिश्तों को मधुर रखा जा सकता है। यह समय निवेश का नहीं है, इस साल में निवेश सोच समझ कर करें। बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी और बुजुर्गों से सलाह मशवरा अवश्य ले लें।

वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2025

वृश्चिक राशि के लिए साल 2025 सफलता और उन्नति देने वाला होने के कारण बहुत शुभ हो गया है। इस वर्ष को आपके कर्मों को फल भी कहा जा सकता है। सिर्फ कुछ पक्षों को छोड़कर यह साल आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। इस साल में गुरु मई माह तक आपके सप्तम भाव पर गोचर करेंगे। गुरु प्रभाव से आय और आर्थिक लाभ बढ़ेंगे, प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का प्रयास सफल रहेगा। मई से अक्टूबर तक गुरु मिथुन राशि, अष्टम भाव पर गोचर कर प्रेम संबंधों में अलगाव का कारण बनेंगे, परन्तु इस समय में परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है, सगे सम्बन्धियों से समूह में मिलने के योग इस अवधि में बन सकते है। अक्टूबर के बाद पारिवारिक जीवन में अशांति आ सकती है। रिश्तों के पक्ष से यह समय तनाव और बिखराव का रहने वाला है। मार्च 2025 से पहले तक शनि का गोचर आपके चौथे भाव और उसके बाद पांचवें भाव पर रहेगा, आप इस समय में भूमि भवन से जुड़े काम सहजता से कर सकते हैं। यह समय मानसिक शांति में कमी और निराशा का रह सकता है। कॉलेज के छात्रों का मन भटकाव और गलत संगत में पड़ने का रह सकता है। माध्यमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता और उन्नति का रहेगा। मई माह से राहु चतुर्थ भाव पर गोचर करेगा, ऐसे में आपकी माता की हेल्थ कमजोर रह सकती है। इस समय में कुल मिलाकर आपको गुरु गोचर का लाभ मिलेगा, शनि गोचर का लाभ भी आपको मिलेगा परन्तु राहु गोचर माता के कष्ट का कारण बन सकता है। केतु का गोचर आपकी नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव करा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति की कमी मई माह तक आपको महसूस हो सकती है।

धनु राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 धनु राशि के लिए थोड़ा विपरीत रह सकता है। गुरु गोचर मई माह तक आपके छठे भाव पर रहने वाला है। ऐसे में शुरू के पांच माह आपको संघर्ष और तनाव में गुजरने पड़ सकते है। रोग और ऋण भी इस साल में बढे रहेंगे। परेशानी, तनाव और भाग दौड़ आपको थका सकते है। आप खुद को निराश और उदास महसूस करेंगे। मनोबल को उच्च रखते हुए आप निराशा को अपने से दूर रख सकते है। गुरु आपको करियर में अपनी योग्यता दिखाने के अवसर देगा। मई माह 2025 से गुरु सप्तम भाव पर रहेंगे, उसके बाद अष्टम भाव पर गोचर करेंगे। सप्तम भाव पर गुरु गोचर कर आय, लाभ, उन्नति और सफलता का विस्तार कर सकते है। पूर्व में चले आ रहे रोगों पर गुरु ग्रह की शुभता से विराम लगेगा। गुरु आय के साधनों का विस्तार कर सकते है। मई माह बाद गुरु अष्टम भाव पर गोचर करने वाले है। यह गुरु आपके मन में कमी का कारण बन सकते है, धन आगमन में बढ़ाएं दे सकते है और आर्थिक लाभ के मार्ग को अवरुद्ध कर सकते है। फिर भी यह गुरु आपको धार्मिक तीर्थ यात्रायें करा सकते है। यह समय हेल्थ के लिए बहुत ख़राब रहने वाला है। ख्याति और मान सम्मान के लिए यह समय कमी का रह सकता है। पड़ोसियों के साथ आपकी अनबन भी इस समय में हो सकती है। अक्टूबर माह के बाद स्थिति में सुधार होगा और पड़ोसियों से रिश्ते एक बार फिर से ठीक होंगे। अक्टूबर बार हेल्थ सम्बन्धी कमियां भी दूर होंगी।
शनि इस साल 29 मार्च 2029 से आपके मीन राशि चौथे भाव पर गोचर करेंगे। शनि का यह गोचर भूमि भवन के लिए अनुकूल है परन्तु आपको इस समय में अपने जन्म स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। भूमि भवन लेन देन के लिए यह समय शुभ और लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अत्यधिक भाग दौड़ और परिश्रम का रहने वाला है। कार्यभार की अधिकता से आप इस समय में परेशान भी हो सकते है। मेहनत के अनुरूप रिटर्न इस समय में आपको न मिल पाए, यह संभावित है। समाज सेवकों के लिए यह समय आमजन का स्नेह और विश्वास का रहेगा। राहु का गोचर मई से पहले तक चतुर्थ भाव पर रहने के कारण आप को करियर में कूटनीति और नीतिकुशलता से सफलता मिल सकती है। इसके बाद राहु तृतीय भाव पर गोचर करेंगे, वहां से आपकी धार्मिक आस्था को कमजोर कर आपको उच्चाभिलाषी बनाएंगे। कुल मिलाकर गुरु का गोचर आपके लिए प्रतिकूल और शनि, राहु का गोचर अनुकूल रहने वाला है।

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2025

मकर राशि के लिए यह वर्ष मिश्रित फल वाला रहने के योग बन रहे है। साल की शुरुआत में गुरु आपके पंचम भाव पर गोचर करेंगे, ऐसे में गुरु आपके भाग्य में सुधार करेंगे। संतान और शिक्षा विषयों पर इस समय में आपके व्यय बढ़ सकते है। छोटे भाई बहनों के सहयोग से आपके लाभों में बढ़ोतरी हो सकती है। धर्म और धार्मिक अनुष्ठानों पर भी इस समय में आपके खर्च हो सकते हैं। मई माह से गुरु आपके छठे भाव पर गोचर करेंगे, गुरु का यह गोचर आपके ऋणों में बढ़ोतरी करेगा। व्ययों का अत्यधिक विस्तार होगा। संचित धन में भी बढ़ेगा। करियर समस्याओं का इस समय में समाधान निकलेगा, इससे नौकरी में स्थायित्व आएगा। 18 अक्टूबर 2025 से गुरु कर्क राशि, आपके सप्तम भाव पर गोचर करेंगे। गुरु के प्रभाव से रोगों पर नियंत्रण लगेगा। कोई नई मित्रता भी शुरू हो सकती है। कम दूरी की यात्राएं तय होने के योग भी इस समय में बन रहे है। गुरु गोचर आपके लिए उत्तम और लाभकारी रहने वाला है।

शनि का गोचर 29 मार्च 2025 से आपके दूसरे भाव कुम्भ राशि पर रहने वाला है। इस समय में ऋण लेने देन का कार्य कार्य करते समय विशेष रूप से सावधान रहें। मौखिक में नियम न रख कर सब लिखित में रखने से लाभकारी रहेगा। आप व्ययों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। संयुक्त परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है। शेयर, सत्ता और लॉटरी जैसे विषयों से धन कमाने का प्रयास आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। इसके अलावा आप ऑफिस की राजनीति का शिकार भी बन सकते है। बाहर का खाना खाने की आदतों में बदलाव करें। घर का भोजन खाएं, अन्यथा स्वास्थ्य में कमी संभावित है। भाषा में शालीनता और शिष्टाचार का पालन करें। इस साल में शनि और गुरु आपके लिए शुभ गोचर करने वाले है और राहु का गोचर आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।

कुम्भ राशि वार्षिक राशिफल 2025

कुम्भ राशि के लिए साल 2025 मिला जुला रहने वाला है। घर-परिवार, माता का स्वास्थ्य और आपको ऋणों को लेकर परेशानी और तनाव की स्थिति बन सकती है। परन्तु फिर भी इस साल के परिणामों को प्रतिकूल या ख़राब नहीं कहा जा सकता है। राहु इस साल मई माह से पहले आपके दूसरे भाव पर और उसके बाद जन्म राशि पर गोचर करेंगे। राहु के प्रभाव से धन बचत करना आसान काम नहीं होगा। व्यर्थ के विवाद और विषयों के कारण कुछ मानसिक तनाव का अनुभव भी आप करेंगे। मई माह से राहु जन्म राशि पर जब आएंगे तो आप सरलता से दूसरों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे, संदेह और शक का भाव आपके मन में इस अवधि में बना रहेगा। इसके कारण वैवाहिक जीवन और साझेदारी व्यवसाय में अविश्वास की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में अलगाव और बिखराव का कारण राहु का गोचर बन सकता है। सप्तम का केतु मैरिड लाइफ के लिए सुखद नहीं है। विदेशी लाभों को भी यह कम करेगा। गुरु का गोचर इस साल 2025 में मई से पहले चतुर्थ भाव, अक्टूबर तक पंचम भाव और उसके बाद छठे भाव पर रहने वाला है। चतुर्थ भाव पर गुरु गोचर के फल से नौकरी में स्थायित्व आएगा। शनि जहाँ आपको घर से दूर ले जाने का कारण बन सकता है। गुरु चतुर्थ का गुरु धार्मिक तीर्थ यात्रा करा सकता है। मई माह में पंचम भाव मिथुन राशि पर गोचर कर गुरु, आय और लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करने वाले हैं। इस समय में सोचे हुए कई महत्वपूर्ण काम आपके पूरे होने के योग बन रहे है। अक्टूबर माह 2025 से गुरु छठे भाव पर गोचर कर नौकरी में बदलाव के योग बना सकते है।

मीन राशि वार्षिक राशिफल 2025

साल 2025 मीन राशि के लिए बहुत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। 29 मार्च 2025 से शनि आपकी राशि पर गोचर करेंगे, इसके साथ ही आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। पिछले कुछ वर्षों में आपने जो भी मेहनत के है, उसका परिणाम आपको इस साल से मिलना शुरू हो सकता है। इस साल में मित्रों से मिलने जुलने के योग कम ही बन पाएंगे। किसी नए क्षेत्र में व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते है। शनि की कर्म भाव पर दृष्टि कार्यक्षेत्र में दायित्व बढ़ा सकती है। राहु मई माह 2025 तक जन्म राशि मीन पर गोचर करेंगे, और उसके बाद द्वादश भाव कुम्भ राशि पर गोचर करेंगे। गुरु ग्रह इस साल मई माह तक आपके तीसरे भाव वृषभ राशि पर गोचर करेंगे, इस अवधि में यह आपके व्यापार, भाग्य और लाभ क्षेत्रों को अपनी शुभता का आशीर्वाद देंगे। मई माह से लेकर अक्टूबर 2025 माह तक गुरु आपके चौथे भाव पर विचरण कर, रुके हुए धन, भूले हुए धन को वापस दिला सकते है। इसके साथ ही यह इस समय में आप एक से अधिक क्षेत्रों से लाभ भी प्राप्त कर सकते है। धार्मिक धर्म स्थलों पर जाने के लिए यह ग्रह गोचर आपको सहयोग कर सकता है। अक्टूबर 2025 से गुरु का गोचर आपके पंचम भाव पर रहने वाला है। पंचम भाव पर गोचर कर गुरु आपको पदोन्नति, लाभ, नौकरीपेशाओं को सैलरी में लाभ और भाग्य में अनुकूल कर सकता है। अक्टूबर 2025 के बाद का समय नौकरी में बदलाव के लिए उपयुक्त है। दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे लोग इस समय अवधि का प्रयोग कर सकते है।

Top Articles

article image

Weekly Horoscope 27 July – 2 August 2026: Love, Career, Money & Health for All Zodiac Signs

Weekly horoscope from 27th July to 2nd August 2026: Mercury turns direct, Saturn retrograde and a Sun-Jupiter conjunction shape love, career, money and health for all 12 zodiac signs. Talk to an astrologer for a personalized reading.

Read More
article image

Lucky Car Colour According to Date of Birth, Rashi and Vastu (2026 Guide)

Find your lucky car colour according to date of birth, Moolank, Rashi and Vastu Shastra. Complete 2026 guide with Mulank 1–9 and rashi-wise vehicle colours. Book an online astrology consultation today.

Read More
article image

Profession: A Complete Guide to Career Astrology & Professional Success

Long before career counseling existed as a discipline, Jyotish had already built an entire architecture for reading a person's working life, not just what job they might hold, but the shape of their ambition.

Read More
article image

Learn the fundamentals of astrology with Dr. Arun Bansal

Astrology has guided human beings for thousands of years helping kings plan campaigns, farmers time their harvests, and ordinary people understand the invisible patterns shaping their lives.

Read More
article image

Monthly Horoscope August 2026: Lucky Dates, Challenges & Opportunities

August 2026 is considered a particularly significant month. It marks the beginning of the holy month of Sawan and also features both a solar eclipse and a lunar eclipse.

Read More