शनि होंगे अस्त - कौन सी राशियों का होगा कल्याण? किसका होगा भाग्य पस्त? | Future Point

शनि होंगे अस्त - कौन सी राशियों का होगा कल्याण? किसका होगा भाग्य पस्त?

By: Acharya Rekha Kalpdev | 12-Feb-2024
Views : 1124शनि होंगे अस्त - कौन सी राशियों का होगा कल्याण? किसका होगा भाग्य पस्त?

वैदिक ज्योतिष विद्या वेदों से जन्मी विद्या है। वेदों के छठे अंग नेत्र के रूप में वैदिक ज्योतिष को स्वीकार किया गया है। जिस प्रकार हमारे शरीर में नेत्र कार्य करते है, ठीक वैसे ही वैदिक ज्योतिष भूत, भविष्य और वर्तमान देखने का कार्य करता है। ज्योतिष शास्त्र के 18 प्रवर्तकों ने ज्योतिष विद्या का संवर्धन और विकास किया। वैदिक ज्योतिष कर्मफल सिद्धांत पर कार्य करता है। जैसे- किसी पेड़ का हमें एक सिरा ही मालूम होता है, दूसरा नहीं, ठीक इसी प्रकार हम कर्म सिद्धांत का एक सिरा जान पाते है, दूसरा नहीं। कर्म सिद्धांत का दूसरा सिरा पूर्व के जन्म होते है, जिनके शेष फल के रूप में हमें यह जन्म प्राप्त होता है। ऐसे ही फलों से लदे पेड़ पर हम फल देख पाते है, परन्तु पेड़ की जड़ें मिटटी में छुपी होने के कारण हम नहीं देख पाते है। यह समस्त संसार बरगद के पेड़ के समान है, जिसकी जड़ें ऊपर और शाखाएं नीचे होती है।

ज्योतिष में जिस ग्रह की दशा-अंतदर्शा चल रही होती है, उस ग्रह के अनुसार व्यक्ति को फल प्राप्त होते है। हम सब जानते है की ग्रह भचक्र में निरंतर गति कर रहे है। ग्रहों के इस भ्रमण को गोचर का नाम दिया जाता है। ग्रहों की गति, चाल, राशि में बदलाव से हम सब के जीवन में बड़ा बदलाव आता है। जब ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आते है तो सूर्य के प्रकाश से प्रभावहीन हो जाते है। नवग्रहों में शनि सबसे मंद गति ग्रह है और 15 फरवरी 2024, गुरुवार, 12:26 मध्याहकाल, में अस्त हो रहे है। 21 मार्च 2024, गुरुवार, 21:14 बजे तक अस्त स्थिति में ही रहेंगे। इसके बाद शनि कुम्भ राशि में उदित हो रहे है। इस प्रकार शनि 15 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक 36 दिनों तक अस्त रहने के कारण सभी राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाले है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस समय शनि ग्रह की युति सूर्य ग्रह के साथ 13 फरवरी 2024 तक रहेंगे। इसलिए 13 फरवरी 2024 के समय तक की अवधि में मिलने वाले शनि के फलों में सूर्य के फल भी शामिल होंगे। 15 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक का समय सभी राशियों के लिए अलग-अलग रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए समय बहुत शुभ रहने वाला है और कुछ के जीवन में तनाव और बदलाव की स्थिति बन सकती है। आपके लिए यह कैसा रहने वाला है, यह आपकी जन्मराशि से शनि की स्थिति पर निर्भर करता है। हम सब जानते है की शनि ग्रह के फल दीर्घकाल तक फल देते है और प्रभावशाली फल देते है। इसलिए इस समय को अनदेखा या सामान्य समय समझने की गलती न करें। आने वाले 36 दिन लोगों को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकते है। आपके लिए यह कैसा रहने वाला है - आइये जानें -

मेष राशि

शनि आपके ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं। शनि प्रभाव से आपके भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार हो सकता है। आय और लाभ प्राप्ति के प्रवाह में भी तेजी आ सकती है। पिछले एक साल में की गई मेहनत का परिणाम इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। हेल्थ में सुधार के योग बने हुए है। अपने सेवकों के अधिकारों का ध्यान रखें। किसी का बुरा करने से बचे। धोखा देने और झूठ बोलने से डरे। प्रेम प्रसंगों में सुधार से रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। ससुराल से रिश्ते और बेहतर होंगे। शिक्षा अध्ययन कार्यों के लिए शनि की स्थिति सुखद बनी हुई है।

उपाय - शनि यन्त्र पूजा घर में स्थापित कर, नित्य दर्शन पूजन करें।

वृषभ राशि

शनि आपके 10वें भाव में अस्त हो रहे है, व्ययों में अचानक से वृद्धि होने वाली है। व्ययों को कंट्रोल करने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव का प्रयास करेंगे। गृह निर्माण के कार्य आगे बढ़ेंगे। नए व्यापार का विस्तार करने की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विदेश गमन की योजनाएं सफल होंगी। साझेदारी व्यापार की दिक्कतों में कमी होगी। दाम्पत्य जीवन की समस्याएं कम होगीं। कार्यभार में भी कमी से आपको राहत मिलेगी। माता-पिता की हेल्थ में सुधार से चिंताओं में कमी होगी।

उपाय - शनिवार के दिन शनि का लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण करें।

मिथुन राशि

शनि आपके 9वें भाव में अस्त हो रहे है। मित्रों और भाई-बहनों के साथ स्नेह और सहयोग के योग बनेंगे। व्यापारियों के लाभों में सुधार होगा। यात्राओं से व्यवसायिक कार्य पूरे होंगे। अप्रत्याशित रूप से भाग्य का साथ इस समय में मिलना शुरू होगा। भाग्य के सहयोग से भी कई कार्य पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानियां खड़ी हो सकती है। संचार के साधनों का उपयोग कर आप सोशल मिडिया में अपनी छवि को सुधार सकते है। पिता की हेल्थ कमजोर रहेगी।

उपाय - शनि मंत्र ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥ का 21 बार जाप करें

कर्क राशि

शनि आपके 8वें भाव में अस्त हो रहे हैं। यह समय बदलाव का समय है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों और उच्चादिकारियों का सहयोग न मिलने से कुछ कार्य स्थगित हो सकते है। क्रोध बढ़ा हुआ है, आवेश पर नियंत्रण रखना होगा, वरना कार्य बिगड़ सकते है। पैतृक घर से जुड़े विवादों में कमी के योग है। पारिवारिक विषयों के तनाव में कमी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। प्रेम विषयों में भी धोखा मिलने के योग बने हुए है।

उपाय - सात मुखी रुद्राक्ष शनिवार के दिन धारण करें। शनि जनित कष्टों का निवारण होगा।

सिंह राशि

शनि आपके 7 वें घर में अस्त हो रहे है। अब तक साझेदारी क्षेत्र में जो भी समस्याओं आ रही थी, उनका समाधान इस समय में निकल सकता है। जीवन साथी के साथ भी रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्य कि कमी अभी तक जो आप महसूस कर रहे थे, वह अब नहीं रहेगी। पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पिता कि हेल्थ में भी सुधार के योग है। घर से दूर काम कर रहे लोगों की घर में वापसी हो सकती है। भूमि-भवन के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय लाभ और उन्नति का रहेगा।

उपाय - शनिवार के व्रत का पालन करें।

कन्या राशि

शनि आपके छठे भाव में अस्त हो रहा है। रोग, ऋण और शत्रुओं में कमी होगी। शत्रुओं पर नियंत्रण रहेगा। बाधाओं में कमी भी संभावित है। शैक्षिक कार्यों से विदेश जाने वाले छात्रों के लिए समय की शुभता बनी हुई है। खर्चे बढे हुए है। और नींद में कमी की समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति नौकरी में बदलाव की योजनाएं बनाएंगे। व्यय बढ़ें हुए है। ससुराल से रिश्ते सुधरेंगे। मान सम्मान के प्रति सजग रहें। बेवजह सम्मान में कमी संभावित है।

उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करें।

तुला राशि

शनि आपके पंचम भाव में अस्त हो रहे है। शैक्षिक क्षेत्र में छात्रों के लिए समय सुखद रहेगा। अब तक अच्छे परिणाम के लिए जो कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी, वो इस समय अवधि में नहीं करनी पड़ेगी। प्रेम प्रसंग के विषयों में भी तनाव कम होगा। बॉस के सख्त होने से असुविधा की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में टीम लीडर्स के लिए समय अनुकूल है। इससे पूर्व एक साल में आपने जो मेहनत की है। उसके परिणाम लाभ के रूप में मिल सकते है। हेल्थ और करियर के लिए समय शुभ परिणाम देने वाला है।

उपाय - भगवन शिव का दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि

शनि आपके 4 वें भाव में अस्त हो रहे है। शत्रु सिर उठा सकते है। हेल्थ कमजोर रह सकती है। किराये के घर में रहने वाले अपने घर में बदलाव के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। भूमि, भवन और गृह निर्माण के लिए समय की शुभता बनी हुई है। घर में मरम्मत कार्यों को करने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार में कमी आएगी। भाग-दौड़ और तनाव भी कम होगा। अब तक आप जो एक तनाव अपने मन पर महसूस कर रहे थे, उसमें राहत मिलेगी।

उपाय - कुत्तों की सेवा करें।

धनु राशि

शनि आपके तीसरे भाव में अस्त हो रहे है। छात्रों के लिए यह समय राहत और अनुकूलता का रहेगा। यात्राओं और घूमने फिरने के कार्यक्रम इस समय में बन सकते है। प्रमोशन के कार्य बाधित हो सकती है। संतान की हेल्थ में सुधार प्रसन्नता देगा। अध्ययन क्षेत्र के परिणाम बेहतर आएंगे। भाग्य का साथ मिलने से रुकी हुई योजनाओं पर कार्य आगे बढ़ेंगे। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। प्रारब्ध से कुछ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने के योग इस समय बन रहे है।

उपाय - काली गाय की सेवा करें।

मकर राशि

शनि आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे है। पिता के भाई-बहनों, पैतृक परिवार के जीवन में तनाव कम होगा। ससुराल से रिश्तों में सुधार होगा। पेंशन, बीमा और वसीयत से जुड़े कार्य आसानी से होंगे। यदि मुंह, और दांतों से जुडी कोई समस्या बनी हुई थी, तो वह कम होंगी। वाहन का प्रयोग इस समय सावधानी के साथ करें। घर परिवार में सुख-शान्ति के सुखद संयोग बने हुए है। बड़े भाई-बहनों के साथ स्नेह पूर्वक व्यवहार करें। पैतृक विषयों के मामले विवाद बन सकते है। सीनियर्स के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाये।

कुम्भ राशि

शनि आपकी राशि में अस्त हो रहे है, निराशा और तनाव के बादल छटेंगे। आप सकारात्मकता के साथ अपने दायित्वों को ईमानदारी से पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन के तनावों में कमी के भी योग इस समय बन रहे है। पड़ोसियों के साथ तनाव कम होगा। करियर में कार्यभार और दायित्वों का निर्वाह करें, आलस्य के कारण, कार्यों को कल पर टालने से बचें। अपने पेशे को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत करने, समर्पण और निष्ठां बनाये रखें। अपने पर खर्च के योग भी इस समय बन रहे है। कम दूरी की यात्राओं के कार्यक्रम बन सकते है।

उपाय - चोकर युक्त आटे की 2 रोटी लेकर एक पर सरसों का तेल और दूसरी पर शुद्ध घी लगाएं। तेल वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें। इसके बाद दूसरी रोटी भी गाय को खिलाएं।

मीन राशि

शनि आपके 12 वें घर में अस्त हो रहे है। लाभ साधन बढ़ाने के लिए आप विदेश जाने के कार्यक्रम बना सकते है। निराशा और आलस्य की स्थिति रहेगी। शत्रुओं के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन खर्च पर कंट्रोल करने में सफलता मिलेगी। कर्ज लेने के लिए समय साथ दे रहा है। व्यापारियों को अपने व्यापार का विदेश में विस्तार करने के योग बन रहे है। पैतृक समस्याओं में कमी होगी। पैतृक रिश्तों में सुधार के योग बने हुए है। भाग्य का साथ मिलना शुरू होगा।

उपाय - एक कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देखकर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रखकर, डाकोत को दान करें।