आएगी घर खुशहाली और अपार समृद्धि - लाएं मरगज सामग्री अपने घर | Future Point

आएगी घर खुशहाली और अपार समृद्धि - लाएं मरगज सामग्री अपने घर

By: Future Point | 11-Aug-2018
Views : 12094आएगी घर खुशहाली और अपार समृद्धि - लाएं मरगज सामग्री अपने घर

भारतीय धर्मग्रंथों में ऐसा उल्लेखित है कि यदि देवी महालक्ष्मी का पूजन इन सामग्रियों के साथ तथा इनका उपयोग शास्त्रसम्मत विधि से किया जाये तो सभी अभीष्ट अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। सभी सामग्रियां पूर्णत: शुद्ध हैं एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से निर्मित की गई हैं।

मरगज लक्ष्मी गणेश - छात्रों की बुद्धि कुशाग्र बनाएगा

भगवान श्री गणेश बुद्धि और शिक्षा के कारक ग्रह बुध के अधिपति देवता हैं। मरगज गणेश बुध के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है एवं नकारात्मक प्रभाव को कम करता है। मरगज गणेश के शुभत्व से व्यापार और धन में बढ़ोतरी होती है। यह संतान की शिक्षा में विशेष शुभ फलदायक होता है। मानसिक अशांति को कम करने में मदद करता है तथा श्री गणेश के प्रभाव से बच्चे की बुद्धि कुशाग्र होती है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    • सुख-शांति समृद्धि की प्राप्ति के लिए मरगज लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
    • इसकी शुभता से धन प्राप्ति, व्यापार वृद्धि, धन, ऋद्धि सिद्धि, कार्य में सफलता व आर्थिक स्थिति में उन्नति होती है तथा नियमित रुप से मरगज लक्ष्मी गणेश जी का पूजन करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर सदैव बनी रहती हैं।

  • मरगज लक्ष्मी गणेश और मरगज श्रीयंत्र की पूजा मिथुन एवं कन्या राशि के व्यक्तियों को चमत्कारिक फल देती हैं।
  • माता लक्ष्मी का पूजन करने के साथ साथ निम्न मंत्र का जाप हरी हकीक माला पर ७, ११, या १०८ बार करें।
    "ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:"

महत्वपूर्ण- मार्गराज का प्रभाव धीरे-धीरे इसके वजन में वृद्धि के साथ बढ़ता है। अपने सभी सकारात्मक गुणों को प्राप्त करने के लिए यह न्यूनतम 150 ग्राम होना चाहिए। इसके वजन में वृद्धि के साथ इसके परिणाम भी बेहतर हो जाते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण आकार का मार्गराज केवल अपनी सभी छिपी हुई शक्तियों की तरह कार्य करता है।


मरगज श्रीयंत्र - ऐश्वर्य और समृद्धि प्रदान करने वाली महाविद्या त्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी का सिद्ध यंत्र


आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति अतिशीघ्र समृद्ध बनना चाहता है। यह यंत्र सही अर्थों में यंत्रराज है। मरगज यंत्र को स्थापित करने का तात्पर्य श्रीयंत्र को अपने संपूर्ण ऐश्वर्य के साथ आमंत्रित करता होता है। इस अद्भुत यंत्र के अनेक लाभ हैं, इनमें प्रमुख हैं- मरगज श्री यंत्र की स्थापना मात्र से भगवती लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर पर मरगज श्री यंत्र नित्य पूजन करने से संपूर्ण दांपत्य सुख प्राप्त होता है। पूरे विधि-विधन से मरगज श्रीयंत्र पूजन यदि किसी अमावस्या रात्रि को संपन्न कर लिया जाए तो उस घर में सालभर किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।

  • मरगज श्री यंत्र की पूजा अर्चना करने से ऋण और दरिद्रता से शीघ्र मुक्ति मिलती है।
  • व्यापार में उन्नति मिलती है।
  • बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।
  • मरगज श्री यंत्र दुर्लभ यंत्रों की श्रेणी में आता है।
  • इसे मां लक्ष्मी की प्राप्ति हेतु अचूक प्रभावशाली माना गया है।
  • मरगज श्री यंत्र को विद्वानों ने स्वयंसिद्ध तथा सभी प्रकार के ऐश्वर्य प्रदान करने में सक्षम माना गया है।
  • मरगज श्री यंत्र पर ध्यान लगाने से मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है।
  • मरगज श्री यंत्र विविध वास्तु दोषों के निराकरण के लिए श्रेष्ठतम उपाय है।
  • मरगज श्रीयंत्र की निर्मलता के समान ही साधक का जीवन भी सभी प्रकार की मलिनताओं से परे हो जाता है।
  • श्रीयंत्र का पूजन करने के साथ साथ निम्न मंत्र का जाप हरी हकीक माला पर ७, ११ या १०८ बार करें।
    बुध मंत्र - ऊं चंद्रपुत्राय विद्महे रोहिणी प्रियाय धीमहि तन्नोबुध: प्रचोदयात