गुरु, शनि एवं राहु / केतु - गोचर फल 2019 | Future Point

गुरु, शनि एवं राहु / केतु - गोचर फल 2019

By: Dr. Arun Bansal | 21-Feb-2019
Views : 15598गुरु, शनि एवं राहु / केतु - गोचर फल 2019

29 मार्च को गुरु वृश्चिक राशि से धनु राशि में आएंगे 10 अप्रैल को वक्री होंगे और 11 अगस्त को मार्गी होंगे। इसके मध्य 23 अप्रैल को वक्री होकर वृश्चिक राशि में वापसी करेंगे तथा 05 नवम्बर को धनु राशि में फिर से प्रवेश करेंगे। राहु (स्पष्ट) 23 मार्च को कर्क से मिथुन राशि व केतु मकर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 30 अप्रैल को शनि वक्री अवस्था प्राप्त करेंगे और 18 सितम्बर 2019 को मार्गी होंगे। इस प्रकार सभी दीर्घकालिक ग्रह में परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण अधिकांश लोगों के जीवन में यह समय काफी बदलाव और उथल-पुथल का रहेगा। आइए जानें ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा:


Click here to read in English


मेष राशि


भाग्येश और कर्मेश की युति आपके भाग्य भाव पर हो रही है। अतः कर्म से भाग्य वृद्धि करने में आपको सफलता मिलेगी। केतु, गुरु, शनि नवम भाव पर होने से सद्गुरु की तलाश पूरी हो सकती है। मेहनत के अनुरुप फल प्राप्त न होने से निराश होने से बचे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अष्टम से धन एवं चतुर्थ स्थान पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किसी मांगलिक कार्य, विवाहादि पर धन खर्च हो सकता है। भाई-बन्धुओं से वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। केतु की दृष्टि संतान भाव पर संतान सुख में कमी का कारण बन सकती है। अप्रैल में गुरु वक्री हो रहे हैं। उस समय अचानक घनागमन का योग बन रहा है जिससे पुराने चले आ रहे ऋण इत्यादि से मुक्ति मिल सकती है। संतान की कामना पूरी हो सकती है।


मेष दैनिक राशिफल

वृषभ राशि


सप्तम स्थान का गुरु व्यवसाय में सफलता का योग बना रहा है। आमदनी के नये स्रोत, साझेदारी में कोई कार्य शुरु हो सकता है। 23 मार्च के बाद नौकरी करने वालों का स्थान परिर्वतन हो सकता है। निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें। द्वितीय भाव पर राहु व शनि के प्रभाव से आपकी पारिवारिक अनुकूलता भंग हो सकती है। वाणी पर नियन्त्रण रखें। अच्छे संस्थान में प्रवेश के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के लिए लगातार परिश्रम करना पड़ेगा। तृतीय स्थान के राहु छोटी-मोटी यात्रा कराते रहेंगे। अष्टमस्थ शनि के प्रभाव से समुद्र या वायु यात्रा कर सकते है।


वृषभ दैनिक राशिफल

मिथुन राशि


सप्तम स्थान में शनि के प्रभाव से व्यापार में उन्नति मंद गति से होगी। 29 मार्च से 23 अप्रैल तक व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दशमेश गुरु के षष्ठ स्थान में जाने के कारण नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। राशि पर राहु की स्थिति से आपके लिए विश्वास करना सहज नहीं होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। विवाह योग्य हैं तो आपका विवाह हो सकता है। 23 मार्च के बाद पंचम स्थान पर राहु ग्रह की दृष्टि होगी। उस समय गर्भपात व संतान के स्वास्थ्य के प्रभावित होने के योग हैं। गुरु के छठे स्थान में होने के कारण पेट संबंघित बीमारी हो सकती है। बारहवें स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से विदेश यात्रा हो सकती है। नवम स्थान पर शनि-राहु के दृष्टि प्रभाव से भाग्य व प्रसिद्धि में कमी हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल

कर्क राशि


छठे स्थान का शनि नौकरी करने वालों का अनुकूल स्थान पर स्थानांतरण करा सकते हैं। मार्च-अप्रैल में छठे में गुरु के समय किसी नये कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। धनागमन में निरंतरता बनी रहेगी लेकिन परिवार में अधिक खर्च होने के कारण बचत नहीं कर पायेंगे। 23 अप्रैल से 05 नवम्बर के मध्य पंचमस्थ गुरु के प्रभाव से महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होगी। छठे स्थान के शनि के प्रभाव से आपको मामा का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा आपके शत्रु परास्त होंगे। 23 मार्च के बाद स्वास्थ्य और अघिक अनुकूल हो जाएगा। लग्न पर गुरु की दृष्टि होने से मन में अच्छे विचार आएंगे। प्रत्येक कार्य को सकारात्मक रूप से कर सकेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल

सिंह राशि


दशम स्थान पर गुरु की दृष्टि व्यावसायिक उन्नति का योग बना रही है। उच्चाघिकारियों से लाभ भी प्राप्त होता रहेगा। पंचमस्थ शनि व केतु के प्रभाव से आपको सट्टा व शेयर मार्केट आदि से लाभ होने के संकेत हैं। अचानक घन लाभ होने के साथ-साथ रूके हुए पैसे की भी प्राप्ति होगी। किसी व्यापार में धन निवेश धन लाभ देगा। चतुर्थ स्थान का गुरु परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण प्रदान करेगा। आपकी संतान को तकनीकी कार्यों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों का मनोनुकूल स्थान पर स्थानांतरण होगा। पंचम भाव में केतु व शनि के प्रभाव से मंत्र जाप सहज सिद्ध होगा। बुद्धि से कार्य सिद्ध होंगे।


सिंह दैनिक राशिफल

कन्या राशि


दशम भाव पर शनि की दृष्टि से कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता, दबाव और परेशानी हो सकती है जिससे आप कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। 23 मार्च के बाद राहु ग्रह का गोचर दशम भाव में होगा। उसके बाद आपके कार्यक्षेत्र में अचानक उन्नति के योग बनेंगे। यह समय स्थानान्तरण का है। चतुर्थ पर शनि पुराने घर की मरम्मत और गृह निर्माण के कार्यों में सफलता देंगे। राशि स्थान पर शनि की दृष्टि के कारण जोड़ों में दर्द, सिर दर्द एवं वायु संबंधी समस्याएं हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नवम स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से कोई विशेष पूजा, अनुष्ठान या हवन इत्यादि संपन्न होगा।


कन्या दैनिक राशिफल

तुला राशि


अष्टम स्थान पर गुरु की दृष्टि से पैतृक सम्पत्ति प्राप्त करने के योग बन रहे है। 23 मार्च के बाद समय और भी अनुकूल हो जाएगा। तृतीय स्थान का शनि आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि प्रदान करेगा। 23 मार्च के बाद पंचम स्थान पर राहु एवं शनि की संयुक्त दृष्टि के कारण संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और शिक्षण भी प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षमताओं व रोग प्रतिरोघक शक्तियों का विकास होगा। धार्मिक आस्था और विश्वास में किसी प्रकार की कमी न होने दें।


तुला दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि


सप्तम भाव पर गुरु के दृष्टि प्रभाव से व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आय में निरन्तरता, आमदनी के नये स्रोत, नया व्यापार शुरु करने के लिए समय बहुत अच्छा है। जन्म राशि में गुरु की स्थिति नवीन विचारधारा, नयी योजनाओं को जन्म देगी जिसका आप उचित लाभ उठा सकते हैं। दूसरे स्थान में शनि का गोचर होने से पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से तनाव रह सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। 23 मार्च के बाद पारिवारिक वातावरण में अचानक हलचल हो सकती है परंतु गुरु के शुभ गोचरीय प्रभाव से समस्याओं का स्वतः ही निदान होता रहेगा। 23 मार्च के बाद अष्टम भाव में राहु के गोचरीय प्रभाव से पेट व श्वास, बवासीर जैसी बीमारियां सामने आ सकती हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल`

धनु राशि


सप्तम एवं दशम भाव पर शनि की दृष्टि से व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए अथक प्रयास करना पड़ सकता है। 23 मार्च के बाद समय कुछ अनुकूल होगा। उस समय आपके रुके हुए पैसे मिल सकते हैं व ऋण इत्यादि से मुक्ति मिल सकती है। 23 मार्च के बाद अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखना होगा। राशि स्थान का शनि स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति व मानसिक तनाव देगा। अष्टम स्थान का राहु व द्वादश भाव का गुरु अनेक यात्राएं करवा सकते हैं। छात्रों का शिक्षा में मन कम लगेगा। बारहवें स्थान का गुरु धार्मिक कार्यों, दान, धर्मशाला व पाठशाला निर्माण करा सकता है। मानसिक तनाव के कारण आपका पूजा-पाठ, ईश्वर भक्ति आदि में विशेष रूझान नहीं हो पाएगा।


धनु दैनिक राशिफल


योग्य जीवनसाथी के लिए करें: वैवाहिक कुंडली मिलान

मकर राशि


29 मार्च के बाद समय कुछ अनुकूल हो जाएगा। एकादश स्थान के गुरु आय के स्रोत बढ़ाएंगे। दशम स्थान पर राहु ग्रह के दृष्टि प्रभाव के कारण नौकरी करने वालों का स्थानांतरण हो सकता है। दूसरे स्थान पर शनि की दृष्टि के कारण धनागमन होते हुए भी इच्छित बचत नहीं कर पाएंगे। यात्रा व शारीरिक रोगों आदि पर धन का अपव्यय होता रहेगा। आपका पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में हार हो सकती है। पंचम स्थान पर गुरु के प्रभाव से यह समय गर्भाधान के लिए उपयुक्त है। कोई न कोई स्वास्थ्य सम्बन्घी समस्या बनी रहेगी। 23 मार्च के बाद राहु ग्रह का गोचर छठे स्थान पर होगा। उस समय आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे आगे रहेंगे। द्वादश स्थान स्थित शनि विदेश यात्रा के प्रबल योग बना रहे हैं।


मकर दैनिक राशिफल

कुम्भ राशि


23 मार्च के बाद राहु का गोचर पंचम स्थान में होगा। गर्भपात होने की सम्भावना है। सट्टा व शेयर मार्केट आदि कार्यों से दूर रहें। दशम स्थान स्थित गुरु नौकरी करने वालों की पदोन्नति करायेंगे। आय स्थान में शनि होने से धनागमन में निरन्तरता बनी रह सकती है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विषेष धन लाभ के योग हैं। दूसरे भाव पर गुरु की दृष्टि से परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। आपको पारिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार में नये सदस्यों का प्रवेश हो सकता है। नौकरी में स्थानान्तरण हो सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल

मीन राशि


कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष स्थिरता, सन्तुलन तथा स्थायित्व लेकर आ रहा है। भाग्य एवं कर्म में उन्नति होगी। नौकरी वालों को सम्मान, उन्नति व वांछनीय स्थानान्तरण होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होगा। आप नये कार्यालय के भवन निर्माण हेतु योजना बनाएंगे। तृतीय स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मां के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। विदेश यात्रा का प्रबल योग बन रहा है। इन यात्राओं से भाग्योन्नति भी होगी। गुरु का गोचर अनुकूल होने से भाग्य साथ देगा, अधिकारियों से सहायता प्राप्त होगी, नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है।


मीन दैनिक राशिफल