गुरु हुए मार्गी 11 अगस्त 2019 - क्या लायेंगे आपके लिए | Future Point

गुरु हुए मार्गी 11 अगस्त 2019 - क्या लायेंगे आपके लिए

By: Future Point | 09-Jul-2019
Views : 10296गुरु हुए मार्गी 11 अगस्त 2019 - क्या लायेंगे आपके लिए

नवग्रहों में बृहस्पति ग्रह को धन और ग्यान का कारक माना गया है। गुरु धनु राशि में 29 मार्च 2019 को आए थे, 10 अप्रैल 2019 से वक्री अवस्था में थे, वक्री होने के कारण 23 अप्रैल को वॄश्चिक राशि में वापसी कर गए थे, तथा 11 अगस्त 2019 से बृहस्पति फिर से मार्गी हो गए है। गुरु का वॄश्चिक राशि में मार्गी होना स्वर्णधातु की मूल्यों में उतार-चढ़ाव करने के साथ साथ 12 राशियों के जातकों के जीवन को भी प्रभवित कर रहा है। यहां वक्री होने का अर्थ यह है कि ग्रह के उल्टा चलने का आभास होना है, और मार्गी चलना अर्थात सीधा चलना है। गुरु का वक्र गति से मार्गी होना आपके लिए किस प्रकार का रहने वाला है, आईये जानें-

मेष राशि

धन संचय सहज होगा। व्ययों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक क्षेत्र में अड़चनें आयेंगी। माता को स्वास्थ्य सुख की प्राप्ति होगी। धन निवेश किया जा सकता है। निर्माण कार्य करने में आर्थिक लाभ के योग। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृषभ राशि

साझेदारी की योजनाओं पर कार्य किया जा सकता है। व्यापारिक विस्तार और नया व्यापार शुरु करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे। समझौतों से लाभ होगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

रोगों के प्रति सावधान रहें। ॠण लेन देन के कार्य सहजता से होंगे। कारोबारी और नौकरीपेशा व्यक्ति की अब तक की दिक्कतें समाप्त होंगी। विदेश गमन के योग बन रहे है। स्वभाव में विनम्रता लाएं, मुसीबतें कम होंगी। ससुराल से संबंधों में सुधार होगा।

कर्क राशि

उच्च शिक्षा अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। नई उमंग और उत्साह आपमें होगा। आय-लाभ में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाओं पर समय पर काम होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

धन हानि के प्रति सावधान रहें। यथासंभव धन निवेश से बचें। अत्यधिक विश्वास धन हानि का कारण बन सकता है। रुके हुआ धन प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। पुराने रोगों में कमी होगी। विदेश गमन के प्रयास भी इस समय सफल होंगे।

कन्या राशि

जीवन में कई विषयों में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ संबंध बेहतर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गलत कार्य करने से बचें। आय साधनों में बढ़ोतरी होगी। रुकी हुई योजनाओं पर फिर से कार्य शुरु हो सकता है। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

अब तक चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। शोध छात्रों को अध्ययन में ग्रह योगों का सहयोग मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। ससुराल से रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। धन का लाभ होगा। खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान रखना होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

धीरे धीरे लाभ की स्थिति बनेंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। भाई बहनों का सुख-सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है। संतान का स्वास्थ्य बेहतर होगा। साझेदारी कार्यों में सफलता। भाग्य के सहयोग से लाभ की स्थिति बन सकती है। कुछ नया सीखने का मन हो तो सीख सकते है।

धनु राशि

आपके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। धर्म-कर्म के विषयों पर व्यय होंगे। अत्यधिक प्रयास से धन लाभ हो सकता है। रोगों से निजात मिल सकती है। माता की सेहत में भी सुधार के योग है। कोर्ट कचहरी के मामलों का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। कर्ज में फंसा धन वापस मिल सकता है। शत्रुओं पर विनम्रता दिखाने से बचें।

मकर राशि

रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अप्रत्याशित सफलताएं भी कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। इससे पूर्व चली आ रही परेशानियों का समाधान निकलेगा। यह समय धन लाभ और प्रतिष्ठा दोनों देगा। परिवार में मनमुटाव के योग बन रहे है। पुश्तैनी जायदाद को लेकर तनाव बढ़ सकता है। अस्पताल में जाने की स्थिति बन सकती है। सरप्राईज मिल सकता है।

कुंभ राशि

दशम गुरु इस राशि का स्वामी भी है। गुरु की वजह से व्यापार में लाभ और उन्नति मिलेगी। परिवार से खुशियां मिलेंगी। वाहन की प्राप्ति होगी। ऋण संबंधी समस्याओं को सुलझाने का मौका मिलेगा। घर में नया सामान आ सकता है। नई संपत्ति खरीदने के कार्य किए जा सकते है। मित्रों से रिश्ते मजबूत होंगे। शत्रु शांत होंगे।

मीन राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यो के आयोजन पर व्यय होने के योग बन रहे है। आत्मविश्वास बेहतर होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते है। कार्यों की सराहना होगा। कोई स्नेह संबंध शुरु हो सकता है। निवेश के लिए समय शुभ। संतान को स्वास्थ्य की प्राप्ति।