धनु राशि के लिए शनि गोचर 2019

Sagittarius
धनु राशि
शनि देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। निवेध आदि के बारे में सोच सकते हैं। भाषा पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। साथी के साथ विवाद को संयम से सुलझाएं। इस समय आप अपने कार्य से खुश रहेंगें। जरूरत से ज्यादा काम करने की वजह से तनाव हो सकता है। काम से थोड़ा समय निकालकर परिवार या मित्रों के साथ घूम आएं। संतुलित भोजन लें और नियमित व्यायाम करें। जीवनसाथी की सेहत भी खराब हो सकती है। भाई-बहनों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।
सेहत या व्यवसाय के कारण खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शनि के गोचर के कारण आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगें। आर्थिक मसलों के ठीक होने के बाद आप राहत की सांस लेंगें। जब आपको लगेगा कि आपके जीवन में बहुत सारी मुश्किलें हैं तभी अचानक से आपको कोई शुभ परिणाम मिल जाएगा। अनावश्यक यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा के परिणाम मिलेजुले होंगें। आपको अपने शब्दों को लेकर सतर्क रहना है। पैसों का प्रवाह बना रहेगा। आमदनी के अनुसार धन का खर्च भी बढ़ेगा। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप जितना काम करेंगें उसकी पूरी कीमत नहीं मिल पाएगी। रिश्तेदारों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाई-बहन भी आपके लिए कभी मददगार तो कभी मुसीबत साबित होंगें। शुभ समाचार में देरी हो सकती है।
आपकी रूचि नई चीजों को सीखने में बढ़ सकती है। अपनी मां की सेहत का ख्याल रखें। साल की शुरुआत में प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी से आप संतुष्ट रहने वाले हैं। इस समय आप क्रियाशील रहेंगें। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। करियर में थोड़े-बहुत बदलाव आ सकते हैं। समाज में आपका नाम, शोहरत और सम्मान बढ़ेगा। नए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और इनमें आपको सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने मीठे वचनों की वजह से आपको अचानक कोई लाभ हो सकता है। पैसों का आवागमन बना रहेगा। पुश्तैनी जमीन या जेवरात वापिस मिल सकते हैं। कोई पुराना कर्ज भी चुका सकता है जिससे आपको धन लाभ होगा। परिवार में भाई-बहनों से सलाह या मशविरा मिल सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत हो सकता है।
अपनी मां की सेहत का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता नहीं मिल पाएगी। इस समय आपको अपना सारा ध्यान और मेहनत पढ़ाई पर लगानी होगी। घर, नौकरी आदि बदलनी पड़ सकती है। ये बदलाव आपके पक्ष में ही होगा। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व सकारात्मक सोच रखें और असमंजस में ना रहें। पार्टी आदि में आपकी रुचि कम रहेगी। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। अपने खानपान का ध्यान रखें। नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे जातकों को कई प्रयासों के बाद सफलता मिल जाएगा। आसानी से लोन मिल जाएगा। दूसरों को पैसे उधार देने से बचें वरना धन की हानि हो सकती है।
उपाय : मांसाहार और शराब से दूर रहें।
रत्न ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: फ्यूचर पॉइंट ऑनलाइन स्टोर