Product Detail
काफी समय से शताब्दी पंचांग की आवष्यकता महसूस की जा रही थी। अभी तक जो पंचांग उपलब्ध थे वे पुराने हो चुके हैं व उनकी शुद्धता पर सदैव प्रश्न चिन्ह रहता था। उनमें तिथ्यादि के अतिरिक्त अन्य ग्रह संबंधित जानकारी भी नहीं थी। विशेष रूप से आवश्यक व्रत पर्वादि की गणना व उल्लेख भी उनमें नहीं थे। अतः वे पंचांग कदापि पूर्ण नहीं थे। साथ ही उनमें हिंदी के अंकों का प्रयोग किया जाता था। अतः जो पाठक अंग्रेजी भाषा में ही अंकों को समझते थे उनको हिंदी का पंचांग समझने में कठिनाई होती थी। इसी आवश्यकता को समझते हुए फ्यूचर पॅाइंट ने एक ऐसा पंचांग तैयार किया है जो 101 वर्षों का शताब्दी पंचांग है तथा समझने में आसान है और इतना ही नहीं इसमें आने वाले वर्षों के व्रत, पर्व एवं त्योहार निर्णय सिंधु एवं धर्म सिंधु जैसे शास्त्रों पर आधारित एवं अन्य महत्वपूर्ण शास्त्रों से सम्मत हैं।
यह पंचांग ज्योतिषियों की सहायता के लिए तो है ही साथ ही आम व्यक्ति को व्रत, पर्व एवं त्योहार जानने के लिए भी यह उपयोगी सिद्ध होगा।