आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal in Hindi)|दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dainik Rashifal)

हिन्दी दैनिक राशिफल

आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi) | दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dainik Rashifal)

राशिफल वस्तुतः ज्योतिष शास्त्र वह विध्या है, जिसके जरिये भूतकाल से लेकर भविष्यकाल तक की भविष्यवाणी की जा सकती है | जहाँ आपका दैनिक राशिफल ( Aal Ka Rashifal in Hindi ) आपके साथ घट रही दैनिक दिनचर्या का भविष्यकथन कहता है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल मे क्रमानुशार साप्ताहिक, मासिक, सालाना के भविष्यफल बताए जाते है |

विशेषत: आपका राशिफल बताएगा की आज किन पहलुओं पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है, और किन चीजों से अपना बचाव करना चाहिए, क्या आज की राशि आपको ले जाएगी प्रगति के पथ पर या करेगी बाधा उत्पन्न | आइये, देखते है क्या है आपके सितारो की चाल |

वैदिक ज्योतिष मे बारह राशियों–मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन–राशियों के लिए ये सभी भविष्यकथन किए जाते हैं | उसी प्रकार कुंडली मे दिये गए 27 नक्षत्रों की भविष्यवाणियाँ की जा सकती हैं | प्रत्येक जातक का अपनी राशि के अनरूप गुण, स्वभाव और धर्म होते हैं, इसलिए जातक के साथ ग्रहों की स्थिति के अनुसार दैनिक जीवन मे घटने वाली अच्छी, बुरी घटनाएँ प्रतिदिन भिन्न भिन्न होती हैं | इसी कारण प्रति व्यक्ति का राशिफल भिन्न-भिन्न होता है, इसलिए फ्युचर पॉइंट पर दिये गए दैनिक राशिफल सटीक खगोलिए गणनाओं के अनुसार लिखे जाते हैं | दैनिक राशिफल (Aaj ka Rashifal) के अनुसार ही हमने मासिक और वार्षिक राशिफल मे बारीकियों से ज्योतिष गणनाओं का ध्यान रखा है | वार्षिक राशिफल मे हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों ने पूरे वर्ष मे होने वाले ग्रहों की चाल ,गोचरीय परिवर्तन और ब्रह्मांड की गणनाओं का अध्यन करते हुए विभिन्न पहलुओं जैसे स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी-पेशे की विषय पर सम्पूर्ण जानकारी दी है |

जन्म राशि के अनुसार राशिफल या आपकी नामराशि के मुताबिक राशिफल?

फ्युचर पॉइंट के अनुभवी ज्योतिषों के मुताबिक किसी जातक का फलादेश उसकी जन्मराशि के अनुसार देखना सर्वोत्तम है | यदि जातक को अपनी जन्म राशि के बारे मे नही पता तब वह अपनी नामराशि से भी भविष्यफल देख सकता है | प्राचीन समय मे जातक का नाम उसकी राशि के हिसाब से रखा जाता था | कुछ खगोलिय शास्त्रियों और पंडितो का यह भी मत है कि जन्मराशि और नामराशि मे कोई फर्क नही दोनों का फलादेश समान होता है |

सूर्य राशि पर निर्भर राशिफल या चन्द्रराशिफल पर निर्भर?

जातक की राशि की गणना सूर्य राशि पर निर्भर है या चंद्र राशि (मून साइन ) पर निर्भर है | इस कथन मे सूर्य राशि (सन साइन) के हिसाब से जातक की राशि की गणना सही फलादेश नही देगी इसलिए भारतवर्ष के ज्योतिष विशेषज्ञों द्वारा चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया गया है |

जातक अपनी राशि -कैसे जाने?

यदि किसी व्यक्ति को अपनी राशि की जानकारी नही है और अपनी राशि जानने का इच्छुक है तो वह हमारे फ्युचर पॉइंट के राशि कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकता हैं | अपने नाम से आप फ्युचर पॉइंट राशि कैलकुलेटर से अपनी राशिफल जान सकते हैं | फ्युचर पॉइंट राशि कैलकुलेटर आपका राशि फलादेश सटीक जानकारी प्रदान करता है |

दैनिक राशिफल की गणना किस आधार पर करें?

भारतीय ज्योतिष अनुसार ग्रहों की वर्तमान स्थिति को गोचर कहते हैं | दैनिक राशिफल गोचर पर आधारित होता है जिससे की यह देखा जा सके वर्तमान मे जातक का ग्रह किस घर मे स्थित है | जातक की राशि को लग्न मानकर और उसमे गोचर के ग्रहों को स्थापित करने के बाद जिस कुंडली का निर्माण होता है वह कुण्डली भविष्यफल का मुख्य आधार है, साथ ही साथ पंचांग के अवयव वार,योग,नक्षत्र और करन की भी गणना की जाती है | जातक की कुण्डली के भविष्यफल लेखन में ग्रहों की स्थिति और दशा का प्रयोग नही किया जाता है |

क्या आपकी राशि के फलादेश सही है?

उपरोक्त दी गई जानकारी के अनुसार साफ स्पष्ट है, कि फलादेश राशिफल के आधार पर लिखा जाता है | पूरे संसार मे करोड़ो कि आबादी के बीच सिर्फ बारह राशियों द्वारा भविष्यकथन को समान्य कथन ही माना जाना चाहिए | भविष्यफल कि सम्पूर्ण जानकारी के लिए ज्योतिष विशेषज्ञो से पूर्ण कुण्डली का अध्यन करवाना चाहिए |