2 जनवरी को वृषभ राशि में चंद्रमा कर रहा है गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसे पड़ेगा असर | Future Point

2 जनवरी को वृषभ राशि में चंद्रमा कर रहा है गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसे पड़ेगा असर

By: Future Point | 02-Jan-2023
Views : 21532 जनवरी को वृषभ राशि में चंद्रमा कर रहा है गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसे पड़ेगा असर

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है। यह ग्रह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, भौतिक वस्तुओं, सुख-शांति, धन, बाईं आंख, छाती आदि का कारक है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी का स्वामी है। सभी ग्रहों में चन्द्रमा की गति सबसे तेज होती है। चंद्र पारगमन की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिन में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। वैदिक ज्योतिष में कुंडली खोजने के लिए व्यक्ति की चंद्र राशि की गणना की जाती है क्योंकि यह सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है। चन्द्र राशि की गणना इस प्रकार की जाती है कि जातक के जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातक की राशि कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को स्त्री ग्रह माना गया है।

चंद्रमा 2 जनवरी, 2023 को अपनी उच्‍च राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि का स्‍वामी शुक्र ग्रह को माना गया है। ज्‍योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस गोचर का राशिचक्र की 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखा जाएगा। यह गोचर 2 जनवरी को सोमवार के दिन रात को 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस गोचर की वजह से कुछ लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी तो वहीं कुछ लोगों को संकट का सामना करना पड़ सकता है।

तो चलिए जानते हैं कि चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश करना आपकी जिंदगी को किस तरह प्रभावित कर सकता है।

Read in English - Moon transit in Taurus

मेष राशि

आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है जिससे आपको अपनी आय कम लगने लगेगी। हालांकि, इसमें दोष आपका ही होगा क्‍योंकि आप फिजूलखर्चा कर रहे हैं। आय और व्‍यापार के लिए यह समय सामान्‍य रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में भी सुधार आ सकता है। अब तक रिश्‍ते में अनबन चल रही थी, तो अब स्थिति ठीक हो सकती है। लंबी यात्रा को टालना पड़ सकता है। छात्रों के लिए चंद्रमा का यह गोचर शुभ साबित होगा। घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय अपने इस निर्णय को टाल दें। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।


आज का मेष राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि

चंद्रमा के गोचर के कारण वृषभ राशि के लोगों के करियर में सुधार आ सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ सफलता मिल सकती है। परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रभावी लोगों से सहयोग मिलने की वजी से आपके काम की स्थिति में सुधार आ सकता है। छात्रों का अब पढ़ाई में मन लग सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में भी मधुरता रहेगी।


आज का वृषभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मिथुन राशि

चंद्रमा का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी अपेक्षा से अधिक धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का साथ मिल सकता है। मनमुटाव के कारण जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें अन्यथा आगे चलकर रिश्‍तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। समाज में पुरस्कार या सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मानसिक परेशानी भी रहेगी।


आज का मिथुन राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि

चंद्रमा का यह गोचर कर्क राशि के लोगों को मिले-जुले परिणाम दे सकता है। ड्राइविंग करते या सड़क पार करते समय आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। निवेश करने के लिए अभी सही समय नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको इस समय बेवजह कोई तनाव घेर सकता है। बहस करने से बचें। प्रेम संबंधों के लिए सामान्‍य समय रहेगा।


आज का कर्क राशिफल विस्तार से पढ़ें

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को अपने पार्टनर का प्‍यार और सहयोग मिल सकता है। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्‍छा रखने वाले छात्रों के लिए बहुत शुभ समय है। पार्टनरशिप में आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जमीन-जायदाद को बढ़ाने के लिए यह गोचर बहुत सही समय लेकर आएगा। हालांकि, इस समय आपको सट्टे बाजार से दूर ही रहना है। इस समय आपकी सेहत बिलकुल ठीक रहेगी। खानपान का खास ख्‍याल रखें।


आज का सिंह राशिफल विस्तार से पढ़ें

कन्‍या राशि

आपको अपने क्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। इस गोचर के कारण आपके आगे बढ़ने के द्वार खुल सकते हैं। कन्‍या राशि के लोग अपने काम को पूरे आत्‍म-विश्‍वास के साथ कर पाएंगे। इन दिनों आपकी सेहत भी अच्‍छी रहेगी। जोश और उत्‍साह से भरे रहेंगे। किसी फैमिली फंक्‍शन में जाना पड़ सकता है। व्‍यापारियों के लिए लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।


आज का कन्या राशिफल विस्तार से पढ़ें

तुला राशि

चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर करना छात्रों को कोई बड़ी सफलता दिलवा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सामने कोई चुनौती आकर खड़ी हो सकती है। आपकी सेहत इस समय थोड़ी बिगड़ सकती है। घर में कोई धार्मिक कार्य आयोजित हो सकता है। स्‍पोर्ट्स से जुड़े लोगों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मेडल मिल सकता है। आपके प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। हालांकि, वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है।


आज का तुला राशिफल विस्तार से पढ़ें

वृश्चिक राशि

इस गोचर काल के दौरान आपको तनाव और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ काफी अच्‍छा समय बिताने वाले हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में, निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। नया वाहन खरीदने या निवेश करने के लिए धन मिल सकता है। पार्टनरशिप में व्‍यापार करने के लिए बहुत अच्‍छा समय है। अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा प्‍यार से बात करने का प्रयास करें।


आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

धनु राशि

चंद्रमा का गोचर आपके लिए थकान और सुस्ती से भरा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके द्वारा लिया गया एक कड़ा फैसला आपसे और मेहनत करवाएगा। धन प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नया रोमांटिक मोड़ आएगा। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर अनुकूल है।


आज का धनु राशिफल विस्तार से पढ़ें

मकर राशि

आपको किसी नए काम में अपना हाथ आजमाना पड़ सकता है। खुद को साबित करने का भी अवसर मिल सकता है। आपके लिए लघु यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिस्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस गोचर काल में अपने फैसले को टाल देना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है जिससे आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।


आज का मकर राशिफल विस्तार से पढ़ें

कुंभ राशि

चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। समाज में आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। व्‍यापारियों को कई जगहों से प्रॉफिट हो सकता है। कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिए भी यह समय सकारात्‍मक है। महत्‍वपूर्ण निर्णयों को लेकर जल्‍दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आप सोच-विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें।


आज का कुम्भ राशिफल विस्तार से पढ़ें

मीन राशि

इस समय आय से ज्‍यादा खर्चा होने वाला है। इस बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। फिजूलखर्चों की वजह से आपके ऊपर आर्थिक संकट आ सकता है। आपको पैसों की तंगी भी देखनी पड़ सकती है। परिवार में छोटे भाई या बहन की लापरवाही की वजह से आपको चोट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ झगड़े की वजह से रिश्‍ते में कड़वाहट आ सकती है। खुद पर कंट्रोल रखें और बेवजह की बहस से बचने का प्रयास करें। आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। आपकी सेहत और निवेश कार्यों के लिए यही समय सही नहीं है।


आज का मीन राशिफल विस्तार से पढ़ें