जानिए दिसंबर महीने में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं? | Future Point

जानिए दिसंबर महीने में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं?

By: Future Point | 30-Nov-2020
Views : 3951जानिए दिसंबर महीने में पैदा होने वाले लोग कैसे होते हैं?

ज्योतिष के अनुसार हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। 

वैसे दिसंबर में जन्में लोग भाग्यशाली होने के साथ-साथ इंटेलिजेंट भी माने जाते हैं. दिसंबर में पैदा होने वाले लोगों के भीतर कई ऐसे गुण होते हैं जो उन्हें बाकी सबसे अलग बनाते हैं। आपको बता दें कि दिसंबर महीने में कई चर्चित हस्तियों का जन्म हुआ है। 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, सुपरस्टार सलमान खान, रजनीकांत, जॉन अब्राहम, महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम, संजय गांधी, धर्मेन्द्र, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, रतन टाटा, प्रणव मुखर्जी, युवराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद, गुरु गोविंद सिंह, सी राजागोपालचारी, अरुण जेटली, पंडित मदन मोहन मालवीय आदि का जन्मदिन दिसंबर में ही हुआ है, आइए जानते हैं दिसंबर महीने में पैदा होने वाले व्यक्तियों के स्वभाव और उनके गुणों के बारे में,

अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में

दिसंबर में जन्में लोग-

      • दिसंबर माह में जन्मे व्यक्ति स्पष्ट, खुले दिलवाले और बेहद उदार किस्म के होते हैं। ये व्यावहारिक और ईमानदार होने के साथ ही समाज में काफी लोकप्रिय भी होते है। प्यार के मामले में भी ये विनम्रता रखते हैं।
      • इनमें एक अलग ही आकर्षण होता है। जो लोगो के बीच इन्हें आकर्षक का केंद्र बनाकर रखता है। इस माह में जन्मे लोग दिल फेंक आशिक़ों की लिस्ट में भी शामिल होते हैं। इनका आशिक़ मिजाज पार्टनर को बेहद पसंद आता है।
      • अगर इन्हें कहीं भी लीड करने को मिले तो ये बेहतर लीडर और मैनेजर साबित होते हैं। टीम को संभालना हो या किसी भी परिस्थिति से निपटना हो, ये हर चीज बड़ी आसानी से संभाल सकते हैं।
      • दिसंबर माह में जन्मे व्यक्ति स्पष्ट, खुले दिलवाले और बेहद उदार किस्म के होते हैं। ये व्यावहारिक और ईमानदार होने के साथ ही समाज में काफी लोकप्रिय भी होते हैं। प्यार के मामले में भी ये विनम्रता रखते हैं।
      • दिसंबर में जन्में लोग यदि अपने अंदर थोड़ी गंभीरता लाएं तो इनके अंदर दुनिया को लोहा मनवाने की क्षमता होती है। माना जाता है कि ऐसे लोग चंचलता के कारण एक जगह पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। 
      • यदि आप दिसंबर में पैदा हुए लोगों के आस-पास हैं तो आपको खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि ऐसे लोग दिल खोलकर खर्च करने वाले होते हैं। दिसंबर में पैदा लोगों के पास लक्ष्मी की कमी नहीं होती। ये लोग पैसा खर्च के करने के साथ बचत करने में भी माहिर होते हैं।
      • इस महीने में पैदा होने वाले लोग काफी भाग्यशाली भी माने जाते हैं। मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी इनका साथ देती हैं। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल हर मामले में लकी साबित होते हैं।
      • कुंडली से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए फ्यूचर पॉइंट के अनुभवी ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें: जन्म कुंडली के अनुसार जानिए, क्यों होती है गर्भपात की समस्या

    • दिसंबर माह में जन्मी लड़कियां बेहद चालाक और कूटनीतिज्ञ होती है। अत्यंत मीठा बोलकर सामने वाले को बुद्धू बना देती हैं। सामान्यत: कम बोलने के कारण पहचानी जाती है। लेकिन कम बोलने का मतलब सीधी होना नहीं है। इनको समझना टेढ़ी खीर है। अपने पत्ते वक्त आने पर खोलती है। इनमें असुरक्षा का भाव भी अतिरेक में होता है। अपने काम दूसरों से करवाने में माहिर होती है।
    • दिसंबर माह में पैदा होने वाले लोग फैमिली और अपने पार्टनर सभी के प्रिय होते हैं, इन्हें पार्टनर के साथ पार्टियों में जाना पसंद होता है। इस माह में जन्मे अधिकतर लोग पार्टियों की जान होते हैं। लव पार्टनर हो या कोई ओर ये बहुत ही जल्दी लोगों को इंप्रेस कर लेते हैं।
    • इस मास में जन्मे लोग खासतौर पर महिलाएं अपने लाइफ पार्टनर और बच्चों की सफलता के लिए हर संभव कोशिश करने को तैयार रहती है। अपने लाइफ पार्टनर और घर के सदस्यों से इन्हें काफी गहरा लगाव होता है।
    • दिसंबर माह में जन्मे लोग संगीत और साहित्य के प्रति काफी लगाव रखते हैं। जीवन के प्रति इनका दृष्टिकोण स्वतंत्र होता है। ऐसे लोग एक पल में संवेदनशील तो वही दूसरे ही पल शांत हो जाते हैं।
    • दिसंबर में जन्मे लोगों में गजब का आकर्षण होता है। लड़के किशोरावस्था में ही रंगीन मिजाज के हो जाते हैं जबकि बालिकाएं हैं तो इनके कई अफेयर होने की संभनाएं रहती हैं। इन लोगों में एक जबरदस्त गुण ये होतो है कि यह किसी भी महफिल में छा जाने की क्षमता रखते हैं।
    • इस माह में जन्में अधिकतर जातक भाग्यशाली और इंटेलीजेंट माने जाते हैं। इन्हें अपनी किस्मत के साथ-साथ अपने भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है।
    • दिसंबर में जन्मे लोगों को आमतौर पर हंसी मजाक करते रहना अच्छा लगता है। ये हर छोटी छोटी बातों में खुश होने का बहाना ढूंढ लेते हैं। इनकी संगत में रहने वाला व्यक्ति कभी बोर नहीं हो सकता है।
    • ये लोग अपनी मर्जी का करने वाले, थोड़े आलसी और दार्शनिक प्रकृति के होते हैं। काल्पनिक दुनिया में खोये रहते हैं और अत्यंत भावुक होते हैं।
    • इस महीने में पैदा हुए लोग बहुत ऐक्टिव रहते हैं। ये जो भी काम करते हैं, उसमें अपनी पूरी एनर्जी लगा देते हैं. इनके अंदर अपने प्रोफेशन के प्रति गजब उत्साह रहता है. महात्वाकांक्षी होने के साथ-साथ ये दूसरों की मदद भी खूब करते हैं। इसी खासियत की वजह से ये एक अच्छे लीडर बन पाते हैं।
    • इन्हें बहुत लग्जीरियस लाइफ की आकांक्षा नहीं होती है। इन्हें छोटी-छोटी चीजों जैसे दोस्तों, प्यार, हंसी में ही खुशी मिल जाती है। ये हर पल को जीने में यकीन रखते हैं।
    • इस माह जन्मे लोगों में कोई एक सामाजिक बुराई अवश्य होती है।
    • दिसम्बर में जन्म लेने वाले लोग सत्य, शांति और न्याय के पक्षधर होते है| सत्य, शांति और न्याय के  कारण उनका सच्चा धंधा पीड़ितों की सेवा होती है। सताए हुए और दबाए हुए लोगों के साथ इनकी प्रबल सहानुभूति होती है।
    • दिसम्बर में जन्म लेने वाले लोग सभी को प्रिय होते हैं, यह लोग जहां भी जाते है, वहां का वातावरण सुखमय ही करते हैं। सरल जीवन व सम्पूर्ण मान-मर्यादा के साथ जीवन यापन करते हैं।
    • दिसंबर में जन्मे लोग हर किसी से अपनी फीलिंग्स के बारे में बातें नहीं करते हैं। ये कुछ चुनिंदा लोगों से ही अपनी निजी बातें साझा करते हैं, जिन पर इन्हें बहुत भरोसा होता है।
    • दिसंबर में पैदा होने वाले लोग जिद्दी होते हैं और कई बार ये अपनी मान्यताओं और विश्वासों से अलग चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं। कई बार खुद गलत होने के बावजूद भी खुद को सही ही मानते हैं। हालांकि ये दूसरों पर अपनी चीजें नहीं थोपते हैं।
    • लोगों को अपने घर, परिवार को छोड़कर दूर जाना पसंद नहीं होता। इसी वजह से कई बार नौकरी या अन्य लाभ के अवसर भी गंवा देते हैं।
    • इस माह जन्म लेने वाले ज्यादातर लोग अपनी मर्जी का करने वाले होते हैं। यह लोग नकारा तो नहीं लेकिन आलसी जरूरी होते हैं।
    • इन्हें अपनी आजादी से बहुत प्यार होता है। इन्हें बस इस बात का डर रहता है कि कोई इनपर नियंत्रण करने की कोशिश ना करे।

कुंडली से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए फ्यूचर पॉइंट के अनुभवी ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त करें।