दीपावली पर इन सरल उपायों से करें धन की प्राप्‍ति | Future Point

दीपावली पर इन सरल उपायों से करें धन की प्राप्‍ति

By: Future Point | 24-Oct-2018
Views : 8987दीपावली पर इन सरल उपायों से करें धन की प्राप्‍ति

कार्तिक मास की अमावस्‍या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्‍मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धन आगमन एवं आय के स्रोतों को बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दीपावली का पर्व बहुत शुभ माना जाता है।

दीपावली के बारे में कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अपनी पत्‍नी देवी सीता और भाई लक्ष्‍मण के साथ अयोध्‍या नगरी वापिस लौटे थे। उन्‍हीं के आने की खुशी में पूरी अयोध्‍या नगरी में दीये जलाकर खुशी मनाई गई थी। बस तभी से कार्तिक अमावस्‍या की रात्रि को दीपक जलाकर देशभर में भगवान राम के आगमन की खुशी मनाई जाती है।

लक्ष्‍मी पूजन के लिए शुभ

दीपावली का पर्व मां लक्ष्‍मी के पूजन के लिए बहुत शुभ होता है। अगर आप किसी आर्थिक संकट या परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको दीवाली के पर्व पर सच्‍चे मन से मां लक्ष्‍मी का पूजन करने से अवश्‍य लाभ होगा।

दीपावली पर धन प्राप्‍ति के उपाय

  • दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने और धन लाभ के कई उपाय किए जा सकते हैं। अगर आप धन संकट से ग्रस्‍त हैं तो इस दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के निम्‍न उपाय जरूर करें।
  • दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मां लक्ष्‍मी के मंदिर जाएं और उनकी पूजा करें। मां लक्ष्‍मी को गुलाब के फूल, खीर, इत्र और अगरबत्ती अर्पित करें।
  • धन आगमन एवं धन लाभ के मार्ग प्रशस्‍त करने के लिए लक्ष्‍मी पूजन में गन्‍ना, कमल के फूल, कमलगट्टे, नागकेसर, आंवला और खीर का प्रयोग करें।
  • दीपावली के शुभ अवसर पर सुहागिन महिला को अपने घर पर भोजन करवाएं और उसे वस्‍त्र भेंट में दें।
  • अगर आपको धन की कमी है या आपके पास धन नहीं टिकता है या आय के मार्ग में आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पा रहा है तो आप मां लक्ष्‍मी को चने की दाल अर्पित करें और फिर बाद में इसे पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें।
  • अपने व्‍यापार को बुरी नज़र से बचाने के लिए रात के समय ऑफिस पर से एक फिटकरी की डली लेकर उतारें और चौराहे पर फेंक दें। इस उपाय से आपके कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगींद्य।
  • मां लक्ष्‍मी के पूजन में कमलगट्टे की माला अर्पित करें एवं इसी से मां लक्ष्‍मी के मंत्रों का जाप करें।
  • दीपावली पर गन्‍ने के रस या दूध से अभिषेक करने पर सालभर उस व्‍यक्‍ति को धन की कमी नहीं रहती है और धन का आगमन बना रहता है।
  • दान आदि के लिए भी दीवाली का दिन बहुत मंगलकारी माना जाता है। अपंग, गरीब, अनाथ लोगों को भोजन कराएं और उन्‍हें दान भी दें।
  • किसी वट वृक्ष के नीचे कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लगाएं। अपने घर के गमले में इसे लगाएं। इस पौधे के बढ़ने के साथ आपके घर में धन की वृद्धि भी होती रहेगी।

दीपावली का अवसर अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए बहुत शुभ है इसलिए आप इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने का प्रयास जरूर करें।