बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर - इन पांच राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ? | Future Point

बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर - इन पांच राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?

By: Future Point | 12-Mar-2020
Views : 3975बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर - इन पांच राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध ग्रह न केवल आपके विचार का प्रतीक हैं बल्कि आप जिस तरह उन्हें व्यक्त करते हैं उसका भी प्रतीक हैं| यह ग्रह भाषा की जानकारी के लिये उपयोगी हैं| यह किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में सूर्य के चारों ओर तेजी से चक्कर लगाता हैं| बुध आपकी बौद्धिक चयन की क्षमता के लिए भी जिम्मेदार होता हैं जिससे कि आप अच्छे और बुरे में फ़र्क कर पायें| ज्योतिष में बुध को वैसे तो बुद्धि, ग्रहण करने की क्षमता, तर्कशक्ति, निर्णय क्षमता, याददास्त, सोचने समझने की क्षमता, वाणी, बोलने की क्षमता, उच्चारण, व्यवहार कुसलता, सूचना, संचार, यातायात, व्यापार, वाणिज्य, गणनात्मक विषय, लेखन, कम्युनिकेशन और गहन अध्ययन का कारक माना गया है और ये सभी घटक हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं विशेषतः बुद्धि क्षमता की तो आज के समय में सर्वाधिक और हर जगह आवश्यकता होती है यदि कुण्डली में बुध शुभ बली और मजबूत स्थिति में हो तो ऐसे में व्यक्ति अपने करियर में कुछ विशेष कार्य क्षेत्रों से जुड़कर सफलता प्राप्त कर सकता है। बुध शुभ स्थितियों में हो तो व्यक्ति बुद्धिपरक, गणनात्मक, विश्लेषणात्मक, और वाणी प्रधान कार्यों में सफलता पाता है।

जिस भी व्यक्ति का बुध ग्रह उतम होता है वह व्यक्ति बोलने की कला में निपुण होता है इन्हें भाषण देने में महारथ हासिल होता है। यह जहां भी जाये इनके बोलने की कला के कारण इनके भाषण सभी को बहुत अच्छे सुनने में लगते हैं। इन लोग बहुत अच्छे वक्ता, कवि, शिक्षक, गायन कला मे निपुण, कथा वाचक जिसके बहुत लोग दीवाने होते है। कहने का तात्पर्य यह है कि बुध ग्रह की कृपा के कारण कथा वाचक के उपर माँ सरस्वती का वरदान होता है। बुध ग्रह से प्रभावित व्यक्ति के अन्दर आकर्षण शक्ति बहुत अधिक होती है। जैसे की अपने भाषण के द्वारा, सुन्दरता के कारण, गाना गाने की कला के द्वारा, विद्यार्थियो को पढाने की कला के द्वारा, व्यवहार कुशल होने के कारण भी लोग इन्हें बहुत पसन्द करते है। और अपने जीवन में एक बहुत अच्छा नाम कमाते हैं।

बुध का गोचर 02 सितम्बर 2020 को सिंह राशि से कन्या राशि में होने जा रहा है। बुध का यह राशि परिवर्तन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर होगा। जिसके बाद बुध 22 सितम्बर 2020 को साम 16 बजकर 51 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान बुध अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करेंगे, ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेंगे? आइये जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में इस दौरान परिवर्तन आ सकता है आप अपने तर्कों से इस समय अपने विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। अगर आपका झुकाव लेखन या वाद्य यंत्रों को सीखने की तरफ है तो इस दौरान आपको अच्छे फल मिलेंगे। आपकी कला को इस समय सराहा जा सकता है। आपके अपने मित्रों के साथ संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। जिससे आपको बचकर रहने की जरूरत है। मित्रों के साथ ज्यादा वाद विवाद में न पड़ें। वहीं आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। इस गोचर में आपके शत्रु आप पर हावी रह सकते हैं, आपको कोई नुकशान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। लेकिन 16 सितम्बर के बाद छठे भाव में बुध व सूर्य की युति होने के कारण आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं|

उपाय-

  • इस दौरान नियमित रूप से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें|
  • किन्नरों का आशीर्वाद लें और उन्हें हरे रंग की वस्तु दान में दें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में बैठना आपके लिये बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। व्यक्तिगत रुप से तो इस समय आप स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, साथी के साथ मतभेद समाप्त होने से आप रोमांटिक जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपका रूझान धार्मिक कार्यों की ओर भी अग्रसर हो सकता है। यही वो समय है जब आप अपने करियर में नाम व प्रसिद्धि पा सकते हैं। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताएंगे। तो वहीं आपकी बौद्धिक क्षमता भी विकसित होगी। इसके अलावा छात्रों के लिए ये गोचर पढ़ाई में सफलता दिलाने वाला होगा, यह गोचर उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा जिनका सम्बन्ध अध्यापन, वाणिज्य, गणित और परामर्श देने से सम्बंधित कार्य, से है। नए लोगों के साथ मित्रता कायम होगी।

उपाय-

  • श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • विवाहित महिला को हरे रंग की चूड़ियां भेंट करने से लाभ होगा|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से चौथे भाव में गोचर करेंगे| इस अवधि में बुध सुख भाव में बैठकर कर्म स्थान को दृष्ट कर रहा है| जिस कारण कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं, और धन की भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस गोचर के दौरान आप धन की बचत कर पाने में सक्षम होंगे और अपने धन का सही तरीके से इस्तेमाल भी कर पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों की आय में इस अवधि में वृद्धि हो सकती है। आप कोई वाहन या भूमि खरीदना चाहते हैं। तो भी समय अनुकूल है| आपके परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और इस वजह से आप सामाजिक स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता अगर स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कते झेल रही है तो इस गोचर में सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी।

उपाय-

  • ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: इस मंत्र का रोज 108 बार जप करें|
  • बुधवार को हरी इलायची दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी से वाद-विवाद होने की सम्भावना है, सावधानी बरते तथा वाद-विवाद से दूर रहे। धन से सम्बंधित दिक्कते आ सकती है। इस गोचर में मन में भटकाव रहेगा, दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है| लेकिन सम्बन्ध जल्दी ही बेहतर हो जायेंगे| इस समय आपको पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि आपके आर्थिक पक्ष के लिए यह गोचर अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस राशि के कुछ लोग इस दौरान काम से वक्त निकालकर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को समय की अहमियत समझने की जरुरत है, आपको उन दोस्तों से दूर रहना चाहिए जो आपका समय बर्बाद करते हैं, इस दौरान आपकी लघु यात्रा यात्रायें हो सकती है, जिससे आपको लाभ और आनंद की अनुभूति होगी| भाग्य का पूर्ण साथ रहेगा, आप अपनी मेहनत से व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे।

उपाय-

  • शुभ फलों की प्राप्ति के लिए गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें|
  • गायों को नियमित रूप से पालक या हरा चारा खिलाने से लाभ होगा|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आप धन संचय कर पाने में सक्षम होंगे। इस समयावधि में आपको अच्छे व्यंजन खाने का मौका भी मिल सकता है। छात्रों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी वाणी इस दौरान अत्यंत प्रभावपूर्ण रह सकती है। इस गोचर में रुका हुआ धन मिल सकता है। छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं में तथा परीक्षाओं में सफलता हासिल करने का समय है। इस गोचर में रिश्तेदारों के साथ मधुर सम्बन्ध स्थापित होंगे। शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी इस दौरान आपको सचेत रहना होगा उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको लाभ हो सकता है।

उपाय-

  • आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें|
  • नियमित रूप से गायत्री मन्त्र का पाठ करें|

कन्या राशि (Virgo)

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि यानि आपके लग्न भाव में होने जा रहा है। इस दौरान समाज के लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे, आप पहले से अधिक सक्रिय महसूस करेंगे| अंतर्मन से प्रसन्न रहेंगें, कार्यक्षेत्र में आपके काम करने की गति बढ़ेगी जिससे आपके सीनियर्स खुश होंगे| आप अपने लिए वक्त निकालकर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, इस गोचर के चलते आपके स्वास्थ्य में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां इस दौरान दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिता पाने में सक्षम होंगे। धन संबंधी मामलों के लिए यह समय अनुकूल है, बिजनेस में धनलाभ के योग बनेंगे| इस समय शिक्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे।

उपाय-

  • बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर में मूँग के लड्डुओं का भोग लगाएँ व प्रसाद का वितरण छोटे बच्चों में करें|
  • बहनों को अच्छा सा उपहार भेंट करें|
जानें अपने आने वाले साल का हाल - वार्षिक कुंडली 2020

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इस समय कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। व्यय भाव में बुध का परिवर्तन होने से आपके खर्च भी अक्समात बढ़ने की संभावना है। इस समय आपको भाग्य के बरोसे बैठने की बजाय अपनी मेहनत पर यकीन रखना चाहिए। अधिक कार्य के दबाव से तनाव तो रहेगा लेकिन थोड़े अतिरिक्त प्रयासों से आप इस स्थिति पर नियंत्रण भी पा सकते हैं। धन का निवेश सोच-समझकर करें अन्यथा दिक्कते आ सकती है। अपने शत्रुओ से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। छात्रों को पढाई-लिखाई की तरफ ध्यान देना चाहिए अन्यथा परिणाम नकारात्मक आ सकते है।

उपाय-

  • गणेश जी का पूजन करें और उन्हें 11 की संख्या में दूर्वा अर्पण करें।
  • गाय को साबुत मूंग की दाल खिलाएँ।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए धन प्राप्ति के योग बना रहा है। यदि आप पिछले कुछ समय से जमा धन में वृद्धि नहीं कर पा रहे थे तो इस समय भविष्य के लिए कुछ धन बचाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्यों को तय समयावधि में पूरा कर पाने में सफल होंगे। हालांकि आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खान-पान के साथ-साथ अपने विश्राम का ध्यान भी अवश्य रखें। यात्रा के योग भी आपके लिए बन सकते हैं। रोमांटिक जीवन की बात करें तो आपको थोड़ा सचेत रहने व समझदारी के साथ स्थिति को संभालने की आवश्यकता पड़ सकती है। साथी के साथ परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है लेकिन आप यह बखूबी जानते हैं कि इस स्थिति से कैसे निपटना है। इस दौरान छात्रों की एकाग्रता में इज़ाफा होगा। आप उन विषयों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे जिनमें आप अपने आप को कमजोर महसूस करते हैं।

उपाय-

  • शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें|
  • अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें|

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे। इस वक्त आप अपने हाथ में जो भी काम लेंगे, उसे पूरी रचनात्मकता के साथ पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे, बिजनेस करने वालों ने भविष्य को सुधारने के लिए जो नई योजनाएं बनाई थीं उनसे लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये अनुकूल रहने के आसार हैं। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, पारिवारिक माहौल भी शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद कर सकते हैं काफी कामों में व्यस्त होने के कारण इस दौरान आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश यात्रा पर जाने का मन बनाया है तो इस दौरान आप जा सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को शांत रखने के लिए योग ध्यान का सहारा लें। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा।

उपाय-

  • भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • घर में हरे पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें|

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान आपको भाग्य और अपने पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावनाएं बन रही हैं। इस समय आपकी स्मरणशक्ति भी लाजवाब रहने के संकेत हैं। रोमांटिक जीवन का भी आपको भरपूर आनंद मिल सकता है। व्यावसायिक रूप से इस समय आपको अति आत्मविश्वास (ओवर कॉन्फिडेंस) से बचने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही व्यावसायिक सौदेबाजी करते हुए या किसी से बातचीत करते हुए अपनी वाणी में विनम्रता व व्यवहार में संयम रखें तो परिणाम लाभकारी प्राप्त होंगे।| इस दौरान आप स्व पराक्रम से कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त करेंगे, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में इस दौरान आप हिसा ले सकते हैं| इस समय विदेश यात्रा या लम्बी दुरी की यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

उपाय-

  • नियमित रुप से शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पण करें|
  • शनिवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलकर पीपल की जड़ में अर्पित करें|

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको जहाँ आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा तो वहीं कार्य क्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान आपके भाई बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से कोई खुशख़बरी भी प्राप्त हो सकती है। उन्हें किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। सेहत के लिए गोचर अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत के प्रति बरती गई लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। गोचर के दौरान अचानक यात्रा के योग बनेंगे। शोध से जुड़े छात्रों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। इस समय के दौरान आलस्य से बचें, नौकरी में विवादास्पद स्थितियों से स्वयं को दूर रखें|

उपाय-

  • भगवान कृष्ण की पूजा करें, और उन्हें मक्खन, मिश्री का भोग लगाएं|
  • शनिवार को चीटिंयों को आटा डालें|

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे| इस राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं उनके लिए यह गोचर शुभफलदायी सिद्ध होगा। आपको बिजनेस में मुनाफ़ा होने की पूरी उम्मीद है, लेकिन आर्थिक फैंसले सोच-समझ कर लें| अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहें, वह आपको धोखा दे सकता है| इस दौरान समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में काफी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान आपके जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह अच्छा समय है। आपका जीवनसाथी भी आपके साथ काफी खुशी महसूस करेगा। दांपत्य जीवन का आपको भरपूर आनंद मिलने के आसार हैं। इस राशि के जातकों के लिये विवाह के योग बन रहे हैं, विशेषकर कन्याओं को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

उपाय-

  • श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें|
  • बच्चों को पुस्तकें एवं खाद्य सामग्री का दान करें|