मीन राशि के लिए धन 2019
Pisces
मीन राशि
साल 2019 में मीन राशि के जातकों की बचत में वृद्धि होगी। आपकी राशि से लाभ भाव के स्वामी शनि हैं जो मीन राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस वजह से आपको अर्जित किए गए धन में वृद्धि होगी। भाग्य में उदय होगा और पैसों को लेकर भी उन्नति होगी। समय के साथ ग्रहों की चाल में होने वाल बदलावों का भी प्रभाव आपकी राशि पर होगा।
यात्राओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इस समय जितना हो सके अनावश्यक खर्चों से दूर रहें वरना आपको पैसों की तंगी हो सकती है। मार्च के महीने में आपके हाथ से कोई संपत्ति निकल सकती है। बढ़ते खर्चे आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। अप्रैल का महीना शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। स्टॉक मार्केट आदि में निवेश किया है तो सूझ-बूझ से निर्णय लें। अप्रैल के बाद आर्थिक मुश्किलों में दिक्कतें बढ़ जाएंगीं। सितंबर के बाद आपकी आर्थिक चुनौतियों में थोड़ी कमी आएगी। इस दौरान स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगें।
14 दिसंबर को गुरु शनि के साथ युति में विराजमान होंगें। इस दौरान आपको आर्थिक निर्णय लेने में बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। आर्थिक निर्णयों और मसलों को लेकर धैर्य से काम लें। भविष्य में आने वाली किसी भी तरह की आर्थिक मुसीबत से बचने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल