सिंह राशि के लिए बॉलीवुड 2019

Leo
भारती सिंह
कॉमेडी जगत में अगर किसी महिला ने कोई कीर्तिमान स्थापित किया है तो वो भारती सिंह हैं। भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई, 1984 को अमृतसर में हुआ था। भारत की सबसे प्रसिद्ध महिला स्टैंड-अप कॉमेडियन और कॉमेडी नाइट्स बचाओ का मुख्य आधार भारती सिंह को ‘लल्ली’ के नाम से भी जाना जाता है। आज भारती जिस मुकाम पर है, उस स्थान को पाने के लिए भारती ने निरंतर मेहनत और संघर्ष किया है। भारती ने अपने मोटापे को ही अपना टैलेंट बनाकर इसे ही अपने करियर का जरिया बना लिया है।
साल 2018 भारती की निजी जिंदगी के लिए बहुत खास रहा। ये साल उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा रहा। हालांकि, इस साल भारती ने अपना ज्यादा समय काम की जगह अपने परिवार और पति को दिया लेकिन अब वो साल 2019 में अपना काम शुरु करने वाली हैं।
साल 2019 में भारती की आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है यानि की उनके पास ढेर सारा काम होगा और उन्हें खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। भारती को अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुल मिलाकर साल 2019 भारती सिंह के लिए बहुत बढिया रहने वाला है।