कुंभ राशि के लिए बॉलीवुड 2019 | फ्यूचर पॉइंट

कुम्भ राशि के लिए बॉलीवुड 2019

zodiac-sign

Aquarius

वरुण धवन

गोविंदा के स्‍टाइल और कॉमेडी को कॉपी करके वरुण धवन एक बड़े स्‍टार बन गए हैं। साल 2018 में वरुण धवन की जुड़वा 2 ने दर्शकों को खूब हंसाया और उनका मनोरंजन किया। अपनी ऐसी ही मजेदार फिल्‍मों के साथ वरुण सफलता की सीढियां चढ़ते जा रहे हैं।

आने वाले साथ 2019 में भी बॉलीवुड में इनकी पकड़ पहले से अधिक मजबूत होगी। अपने पिता के सहयोग से उनको एक बड़ा नाम देने वाला काम मिलेगा। उनके प्यार में पड़ने के चर्चे भी होंगे। वरुण का फिल्मी करियर आगे की तरफ जाएगा। वरुण को भाग्य का साथ इस साल मिल पाएगा। विवादों से बचने के लिए वरुण को अपने दिमाग का इस्‍तेमाल करना होगा। करियर को लेकर वरुण के लिए यह साल बढिया रहने वाला है।

वरुण की जन्‍मकुंडली के ग्रहों के आधार पर अभी उन्‍हें अपने करियर में और आगे जाना है। इस साल उनकी झोली में और भी बढिया फिल्‍में आएंगीं। अपने पिता के सहयोग से वरुण सफलता की नई ऊंचाईयां छूने वाले हैं। इस साल उनके विवाह के भी योग बन रहे हैं।

सलमान खान

फिल्‍म इंडस्‍ट्री और दुनिया में अपने दम पर अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान से उनके फैंस बहुत प्‍यार करते हैं। वे हिंदी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं। मौजूदा समय में उनकी फैन फॉलोइंग का ये आलम है कि उनके घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट्स) के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है। उनके फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि इनकी एक झलक पाने के लिए इनके प्रशंसक बेताब रहते हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि सलमान को अपने फैंस से काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।

सलमान के सितारे तो इतने बुलंद रहते हैं कि अब उनका हर साल सफलता और खुशियों से भरा रहता है। साल 2019 में सलमान अपनी कई फिल्‍मों से धूम मचाएंगें। कुंभ राशि के सलमान खान अपनी खुशियों को बुरी नज़र से दूर रखने में कामयाब हो पाएंगें। परिवार में सलमान अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा कर पाएंगें। 2019 में उनकी सभी फिल्‍में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगीं।


100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years