आर्थिक राशिफल 2021 | Aarthik Rashifal 2021

आर्थिक राशिफल 2021 - Aarthik Rashifal 2021

धन कमाने की इच्छा हर मन में होती है। और इस इच्छा की पूर्ति के लिए प्रत्येक मनुष्य हर प्रकार से मेहनत करता है| लेकिन कई बार ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के चलते वह धन कमाने में सफल हो पता है और कई बार नहीं हो पता, आर्थिक राशिफल 2021 के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि साल 2021 में धन से जुड़े मामलों में आपको किस तरह के फल मिलेंगे। आर्थिक राशिफल की मदद से आप जान पाएंगे, कि इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी| इस वर्ष आपको कब निवेश करना चाहिए और कब नहीं ? इस साल नौकरी और व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा या नहीं ? धन से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको हमारे आर्थिक राशिफल में मिलेगा। कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों का आर्थिक जीवन इस वर्ष, तो आइये अब जानते हैं|

मेष राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में इस वर्ष स्थितियां बेहतर रहेंगी। वेतन में वृद्धि की उम्मीद लंबे समय से कर रहे हैं तो इस समय आपको इसमें सफलता मिल सकती है। साल के शुरुआती महीनों में आप कई स्रोतों से पैसा कमाने में कामयाब होंगे। इस वर्ष आप अपने रिश्तेदारों को भी आर्थिक मदद दे सकते हैं। नई जॉब भी आकर्षक ऑफर के साथ आपको मिल सकती है।

वर्ष की शुरुआत से केतु आपके आठवें भाव में स्थित होंगे, यह स्थिति आपके लिये धन प्राप्ति के संकेत कर रही है। केतु के प्रभाव से आपको गुप्त धन मिल सकता है। अतीत में किए निवेश से भी अचानक आपको लाभ मिल सकता है। समय की नज़ाकत को देखते हुए अच्छे से रिसर्च कर, बाजार के उतार-चढ़ावों को मद्देनज़र रखते हुए शेयर मार्किट में पैसा लगाकर भी देख सकते हैं। अनुकूल परिणाम मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार साल की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी| इस दौरान आपकी राशि से दूसरे घर के स्वामी बुध और ग्यारहवें घर के स्वामी बृहस्पति की युति आपको समाज में मान-सम्मान दिलाने वाली और धन को बढ़ाने के लिए शानदार अवसर प्रदान करने वाली है हालाँकि आपके बारहवें घर में मंगल की मौजूदगी इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चें होने की आशंका है, इसलिए सलाह दी जाती है कि आपके लिए इस दौरान आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत जरुरी है।

अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको कुछ बड़े फैसले भी इस साल लेने होंगे। इस साल आपको उन दोस्तों या रिश्तेदारों से दूर रहने की जरुरत है जो आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आपके जीवन साथी की माँग हद से अधिक बढ़ सकती है, जिसके चलते आप अपनी मेहनत के पैसे का एक बड़ा हिस्सा उन्हें खुश करने के लिए खर्च कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत दबाव डाल सकता है।


Want your invested capital to rise? Ask The Best!


मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार साल की शुरुआत से ही आपको आर्थिक मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बृहस्पति और शनि आपके अष्टम भाव में युति करेंगे। शनि साल भर इसी भाव में विराजमान रहेंगे, जिससे आपको धन हानि होने के योग बनेंगे। बृहस्पति और शनि के गोचर के चलते आर्थिक हानि होने की भी संभावना अधिक है। ऐसे में किसी भी तरह के लेन-देन को करते समय विशेष सावधानी बरतें| सेहत के लिहाज़ से वर्ष के प्रारंभिक समय में काफी ख़र्चे करने पड़ सकते हैं, जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल हो सकती है|

वर्ष 2021 में पुरे साल शनि देव आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन काम के अनुसार उन्हें पैसों की प्राप्ति नहीं होगी। इस साल व्यापारियों को भी बहुत सोच समझकर चलने की जरुरत है क्योंकि जिन सौदों से आपको धन लाभ की उम्मीद थी उनसे उतना लाभ नहीं होगा, जितना आपने सोचा था। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए इस साल आपको विश्वासपात्र लोगों की सलाह लेनी चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो मिथुन राशि के जातकों को इस साल धन से संबंधी मामलों में अपनी पैनी नजर बनाये रखने की जरूरत है।

कर्क राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। एक तरफ जहां अनचाहे खर्चे बढ़ेंगे, वहीं कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से आपके चेहरे पर मुस्कान भी आएगी। इस साल की शुरुआत में आप धन से संबंधित किसी विवाद में फंस सकते हैं, हालांकि स्थिति इतनी खराब नहीं होगी कि आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ जाएं। आय के मामलों में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय के दौरान आप विलासिता की वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा यूँ ही खर्च कर देंगे। इसलिए वस्तु पर खर्चे करने से पहले एक बार रुक कर यह ज़रूर सोचें कि वो वस्तु आपके लिए ज़रूरी भी है या आप बस शौक के लिए उसे खरीदने जा रहे हैं।

इस राशि के व्यावसायिक इस वर्ष निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं| लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि निवेश न करें और यदि करना जरुरी हो तो किसी और के नाम पर धन का निवेश करें। इस राशि के कुछ जातकों के घर में इस दौरान मांगलिक कार्य संपन्न होने की भी संभावना है जिसपर आपका काफी धन खर्च होगा। धन से जुड़ा कोई भी जोखिम उठाने से कर्क राशि वालों को इस साल बचना चाहिए। इस वर्ष के दौरान आपको अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ संपत्ति में अपने पैसे का निवेश करने की सलाह दी जाती है।


सिंह राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है|आर्थिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। लेकिन इसके बावजूद भी आप काफी कुछ इस साल अर्जित कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर आपको अपने करीबी लोगों पर इतना खर्चा इस साल नहीं करना चाहिए जिससे आपका बजट ही हिल जाए। वर्ष के प्रारम्भ से मार्च तक का समय आपको आर्थिक रुप से सबल बनाएगा इस दौरान पुराने किसी निवेश से आपको फायदा हो सकता है। हालांकि साल के बाकी महीनों में आपको धन कमाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। इस राशि के जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए अच्छा बजट प्लान करने की जरुरत होगी। इसके लिए आप अपने घर के वरिष्ठजनों से सहायता लेते हैं तो फायदे में रहेंगे।

अप्रैल से जून तक का समय आपके लिए काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, आपको अपने बिजनेस से लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। पैतृक संपत्ति से भी इस समय लाभ की स्थितियां बन रही हैं। मांगलिक कार्यों, सुख सुविधाओं, नये घर, नये वाहन पर धन खर्च करने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष कुछ परेशानियों भरा तो कुछ अच्छा साबित होने वाला है| इस वर्ष जहां आप अधिक से अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेंगे तो वहीं खर्चे भी अधिक होंगे| कोई ऐसे व्यक्ति जिनकी शख्सियत बहुत ही प्रभावशाली है, उनसे आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा| जो लोग अपना बिजनेस कर रहे हैं उन्हें अपने बिजनेस से लाभ मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। पैतृक संपत्ति से भी आपको इस समय मुनाफा हो सकता है।

आपको कोई भी आर्थिक फ़ैसला लेते समय ज्यादा सावधान और सतर्क रहने की ज़रूरत पड़ेगी, क्योंकि इस दौरान आप थोड़े भ्रमित और परेशान रह सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को मार्च और दिसंबर के ये दो महीने बेहद शुभ रहेंगे। इसलिए जितना हो सके इस वक्त मेहनत करें और अपने मुनाफों और लाभ को इन महीनों के दौरान ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में


तुला राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष कार्यक्षेत्र में उन्नति और समृद्धि दिलाने वाला रहेगा| आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लगातार प्रयास करने होंगे, यदि आप धन प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाते हैं तो इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके अनुकूल रहेगा। यदि आप अपना कोई काम करते हैं तो उसमें आपको दक्षता लानी होगी तभी आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो पाएगी।

मार्च से लेकर मई तक के महीने के दौरान आप अपने स्वास्थ्य पर काफी खर्च करने वाले हैं, इस दौरान कोई भी नया कार्य न करें। इसके अलावा आपको सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि के दौरान आप किसी भी तरह का कोई ऋण और क़र्ज़-लोन लेने से बचें, क्योंकि इस समय लिया गया कोई भी लोन वापिस चुकाना आपके लिए आसान नहीं होने वाला है। हालाँकि इसके बाद आपके जीवनसाथी की आय में वृद्धि होने की संभावना है जिससे आपके जीवन में भी विलासिता बढ़ेगी। अपने निवेश के लिए त्वरित परिणामों पर जोर देने की कोशिश न करें, अन्यथा सौदेबाजी में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष फलदायी सिद्ध होगा। साल की शुरुआत में विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके अदालती मामले आपके पक्ष में जाने की संभावना है और आपको उनसे कुछ लाभ भी प्राप्त होगा| आपको इस दौरान आय का एक नियमित स्रोत भी प्राप्त होगा, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में एक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस साल आप अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने के लिए भी आगे आ सकते हैं और आपका धन धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है। कारोबारी अगर अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में विचार बना रहे हैं तो उन्हें पैसा सोच-समझकर खर्च करना होगा। पैसे से जुड़ी किसी भी बड़ी योजना को आगे बढ़ाने से पहले आपको अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यह साल उन लोगों के लिए भी पैसे के लिहाज से अच्छा रहेगा जो घर से दूर रहकर पढ़ाई या जॉब करते हैं। अगर आपने बैंक से लोन लिया था तो उसे इस वर्ष आप चुका सकते हैं।

धनु राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी| निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो ज्यादा सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व द्वारा लोगों को अपनी बात समझने में सफल होंगे, आर्थिक मामलों में वैसे तो वृद्धि होगी लेकिन फिर भी निवेश करते समय एक बंधन महसूस कर सकते हैं। इस वर्ष आप व्यर्थ की चीज़ों की ओर आकर्षित हो सकते हैं जहां धन खर्च करने से आपको अपना बजट संतुलित बनाए रखने में परेशानी आ सकती है।

इस वर्ष आपको परिजनों के सहयोग से धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी। आप विदेश यात्रा कर सकते हैं, जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आपको इस वर्ष पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। इस दौरान आपको कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है, घर के खर्चों में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए आपको अपने बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से चुनौती भरा रह सकता है।


अपनी कुंडली में सभी दोष की जानकारी पाएं कम्पलीट दोष रिपोर्ट में


मकर राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र कुछ अनुकूल तो कुछ प्रतिकूल परिणाम लेकर आएगा। इसलिए इस वर्ष आपको फूंक फूंक कर कदम रखने होंगे, जिससे कि आर्थिक चुनौतियों का सामना किया जा सके। इस वर्ष आमदनी से अधिक खर्चे होने के आसार हैं और यह खर्चे कई बार अधिक बढ़ जाएंगे। जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। इस साल किसी भी तरह का निवेश करने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि किसी प्रकार का जोखिम आपके पक्ष में नहीं होगा।

जुलाई के बाद स्थितियां कुछ नियंत्रण में आएंगे और आप धन कमाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। जो आपके वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में आपकी मदद करेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार हैं, आपकी राशि के पंचम भाव में राहु ग्रह की उपस्थिति आपके लिए धन कमाने के कई रास्ते खोलने का कार्य करेगी। इस समय आप शेयर मार्किटिंग आदि योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं। जिससे आपको धन लाभ होगा और आप अपना धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।

कुम्भ राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके आर्थिक दृष्टिकोण से अधिक उपयुक्त नहीं रहेगा| क्योंकि इस वर्ष कर्मफल दाता शनि देव आपकी राशि से द्वादश भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कमज़ोर रहेगी। इस समय आपके ख़र्चों में अचानक से वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिसे न चाहते हुए भी आप कम नहीं कर सकेंगे। अगर समय रहते आपने अपने ख़र्चों को नियंत्रित नहीं किया तो आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक विगड़ सकती है। ये कष्टदायक स्थिति अप्रैल तक अधिक बनी रहेगी।

इस वर्ष आपको आमदनी और खर्चे के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास करना होगा। क्योंकि इस वर्ष अप्रत्याशित खर्चों के कारण वित्तीय संतुलन विगड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में आप प्रॉपर्टी को किराए पर देकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष का मध्य भाग भी प्रॉपर्टी सेल लाभ देने वाला साबित होगा और उसके बाद अगस्त से अक्टूबर के बीच आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आपको बस ध्यान रखना है कि सही तरीके से धन का प्रयोग करें ताकि आर्थिक चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएं। इस वर्ष आपको दुगुनी मेहनत से प्रयास करने होंगे|

मीन राशि का आर्थिक राशिफल 2021

आर्थिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होने वाला है। इसलिए तैयारियों में जुट जाएं और इस अवधि का पूरा लाभ उठाने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। वर्ष की शुरुआत से ही शनिदेव आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे, इस दौरान दीर्घ अवधि के लाभ की शुरुआत होगी और आपके प्रयास रंग लाएंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों तथा विदेशों से व्यापार करने वाले लोगों को अत्यधिक मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है। वर्ष के मध्य में इस स्थिति में और विस्तार होगा और आपको एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। जो दीर्घ कलिक लाभ प्रदान करेगी|

जून से जुलाई के मध्य समय में आपको ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत हो सकती है क्योंकि, इस समय के दौरान आपके आय भाव का स्वामी मंगल अपनी दुर्बल स्थिति में होगा, इसलिए इस समय के दौरान पैसों की लेन देन या कोई भी बड़ी ख़रीददारी से जितना हो सके बचें। हालांकि उसके पश्चात चीजें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी, जिसके परिणामस्वरूप आप कोई नई संपत्ति, भूमि या वाहन की खरीद कर सकते हैं। आपको अपने जीवन साथी के धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है|


सभी समस्याओं के हल के लिए: प्रश्न पूछें


SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years