Vrishabha Saptahik Rashifal - साप्ताहिक वृषभ राशिफल - मेष साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल (वृष राशि)

weekly_rashifal

सप्ताह के आरम्भ में आपके वैवाहिक जीवन का आनंद उत्कृष्ट बना हुआ है। लेकिन आपको इस समय में अपने जीवनसाथी की सेहत पर खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की दोस्ताना सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आप अपने अनियंत्रित खचों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा क्योंकि महत्वपूर्ण कायों में आपको निराशा और विफलता की प्राप्ति हो सकती है। आपको दैनिक कायों का प्रबंध करने में धन की कमी रहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में बाधाएं आने से आप स्वयं को चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। मुश्किल समय में आपको धैर्य और विश्वास न खोने की सलाह दी जाती है। इस समय में उपक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य न करें। सप्ताह के शेष दिनों में आपके यात्राओं पर जाने की संभावनाएं बन रही हैं। इससे वर्तमान में बने तनाव पर काबू पाने में आप सफल रहेंगे। आपके पिता का समर्थन और प्रोत्साहन आपको आत्मविश्वास बनाए रखने में सहयोग करेगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

वृष राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण वृष राशि

मध्यम कद, प्रायः मोटा शरीर, चौड़ा मस्तक, मोटी गर्दन, सुंदर आकर्षक चेहरा, बड़े कान और आंखें, चौड़े कंघे, गठीला शरीर, गेहुंआ रंग, सफेद दांत, भारी जांघें, घुंघराले बाल, कमर या बगल में मस्सा।

अन्य गुणः

प्रेमपूर्ण व्यवहार, सौंदर्य उपासक, संगीत और कला में रुचि। आरामपसंद, प्रेम, सुविधाओं और उत्तम भोजन में रुचि। उत्तम शारीरिक और मानसिक शक्ति। अच्छे मित्र, स्पष्टवादी। निष्कर्ष निकालने से पूर्व भले-बुरे का अध्ययन। धन संचयी, खर्च में सावधान। आत्मनिर्भर, स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत। कूटनीतिक व्यवहार के कारण इनकों समझना कठिन होता है।

बारीकी के काम में महारत, स्मरण शक्ति उत्तम, प्रत्येक कार्य प्रसन्नतापूर्वक संपन्न करते हैं। उच्चकोटि के पदों पर कार्यरत, सुख-सुविधाओं की सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान, सौंदर्य प्रसाधन, बाग-बगीचे, इत्र, आभूषण आदि के व्यापार में रुचि। उत्तम अभिनेता, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता आदि होते हैं। कन्या विद्यालय या महिला क्लब में कार्यरत। भाग्यवान, आभूषणों और बागवानी पर धन व्यय करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं, कन्या संतान अधिक होती है। विवाहित जीवन में तलाक बहुत कम होते हैं।

संभावित रोग वृष राशि :

टॉन्सिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जुकाम, कब्ज। जीवन में एक बार मतिभ्रम अवश्य होता है। 8 से 16 और 36 से 47 वर्ष की आयु में पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक कष्ट होता है। उन्हें कठिनाइयों में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

कठिन वर्ष वृष राशि:

1, 2, 8, 33, 44 और 61

वन अथवा खेत, जहां पशु बाँधे जाते हैं, जलपूर्ण खेत जहां धान पैदा होता है। शुभ राशि, स्त्री राशि, क्षमाशील, चौड़ी जांघें, बड़ा चेहरा, तुनुक मिज+ाज जब किसी बात पर क्रोधित हो जाए, व्यापारी वर्ग पृष्ठोदय तथा रात्रिबली होती है।

वृष राशि के उपयुक्त व्यवसाय

संगीत और अन्य कला की, सौंदर्य, मीडिया, विज्ञापन, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाणिज्य और व्यापार

वृष राशि की मित्र राशि

मिथुन, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

वृष राशि का तत्व

पृथ्वी

वृष राशि का संबद्ध चक्र

अनाहत