स्वास्थ्य राशिफल 2020 - Health Horoscope 2020 in Hindi

स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है| हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए| अच्छा स्वास्थ्य आतंरिक शक्ति, शांत मन और आत्मविश्वाश लाता हैं, जो कि बहुत मत्वपूर्ण है| जीवन का पूर्णरूप से आनंद आप तभी ले सकते हैं, जब आपका स्वास्थ्य अच्छा हो, हालांकि स्वास्थ्य कब खराब हो जाए इसके बारे में कोई नहीं बता सकता| लेकिन ज्योतिषशास्त्र के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों की चाल को देखकर जीवन के कई पक्षों के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य को लेकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है| स्वास्थ्य राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य वर्ष 2020 में कैसा रहेगा| इस राशिफल में दी गई भविष्यवाणी की मदद से हम नए वर्ष में अपने स्वास्थ्य को और भी अच्छा बना सकते हैं| तो चलिए अपनी चंद्र राशि के आधार पर जानते हैं, वर्ष 2020 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य जीवन|

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में मेष राशि के जातकों को इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जनवरी से मार्च तक के समय में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है| इस दौरान पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है| अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें| मार्च के बाद का समय आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रह सकता है| इस दौरान आप प्रत्येक कार्य को पूरी शक्ति के साथ करने का प्रयास करेंगे, और एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे| परन्तु वर्ष के अंतिम महीनों में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है|

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में वृषभ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से मिला-जुला रहने वाला है| लेकिन यदि सेहत के प्रति लापरवाही न बरती जाए तो आपके फिट रहने की संभावनाएं सकारात्मक रहेंगी| लेकिन फिर भी अधिकांश समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे| यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो बहुत सावधान रहें| काम और आराम के बीच में संतुलन स्थापित करें| मार्च से जून के मध्य जब बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे, तो वह समय आपको बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है| जून के महीने में पेट से सम्बंधित रोगों के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, यह महीना आपको हॉस्पिटल तक पंहुचा सकता है| इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें|

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है| वर्ष की शुरुआत काफी अनुकूल रहेगी, और इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को पूर्णरूप से स्वस्थ महसूस करेंगे| लेकिन अप्रैल में आपके आठवें भाव में शनि, बृहस्पति और मंगल का त्रिग्रही योग बन रहा है| जिसके कारण आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि इस समय अब्धि में किसी बड़ी बीमारी के जन्म लेने की संभावना उत्पन्न हो सकती है| इस दौरान आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच, बदहज़मी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं| जुलाई के बाद से नवंबर तक का समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहने वाला है|

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बंधित परेशानियां रह सकती हैं| आपको सेहत के मामले में सचेत रहना चाहिए| इस वर्ष आपको पित्त संबंधित बीमारियां जैसे कि शरीर में गर्मी बढ़ना, ज्वर, टाइफाइड, लिवर में सूजन जैसी समस्याएं होने की आशंका है| इस समय अब्धि में आपकी मानसिक अवस्था कमजोर पड़ेगी और आप शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस करेंगे| यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाना होगा और अपने तनाव को नियंत्रण में रखना होगा| तनाव को दूर करने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं|

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा| वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अनुकूल रहने वाली है| इस वर्ष कोई पुराना रोग पुनः आपको परेशान कर सकता है| और सेहत के प्रति बरती गई लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है| अप्रैल से जुलाई के मध्य आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि इस दौरान अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, जो कि रोगों का भाव है और ऐसे में आपको कोई दीर्घकालीन पेट से समन्धित रोग होने की आशंका बन सकती है| आँख तथा गर्दन में भी कोई परेशानी हो सकती है, अतः सतर्क रहे, ठंडा और गर्म का सेवन एक साथ न करें| यदि नियमित योग करते हैं तो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा| सितम्बर के बाद वाहन को बहुत ही सावधानी से चलाएं और वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें|

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल बेहतरीन रहने वाला है| इस वर्ष आप अधिक ऊर्जावान रहेंगे, और हर कार्य में अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे| इस वर्ष आप अपने साथ-साथ अपने घर वालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे| हालांकि आपको काम का ज्यादा बोझ अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है| लेकिन किसी भी छोटी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें, और समय रहते उसका उपचार आवश्यक है| यदि आप मधुमेह के रोगी हैं तो सावधानी बरतें| अपने खान पान पर विशेष नियंत्रण रखें, इस वर्ष आपका मोटापा बढ़ सकता है|

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष निम्न फलदायी रहेगा, इस वर्ष की शुरुवात में आप सेहत के लिहाज से ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, तथा शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहेंगे| लेकिन इसके वाबजूद भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे पेट से जुड़ी समस्या या फिर जोड़ों के दर्द, इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा| क्योंकि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है| वर्ष का उत्तरार्द्ध आपके लिए काफी अच्छा सिद्ध हो सकता है, क्योंकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, और आप काफी आरामदायक अनुभव करेंगे|

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस वर्ष स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी| पेट संबंधी बीमारियाँ आपको शुरुआती महीनों में परेशान कर सकती हैं| और स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन मार्च के पश्चात आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएंगे| आपके अंदर ऊर्जा भरी रहेगी, और आपकी शारीरिक शक्ति में भी इजाफा होगा| आपको खून से सम्बंधित कोई समस्या और बी.पी. हाई होने की भी परेशानी इस वर्ष के मध्य में हो सकती है, बच्चों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरुरत रहेगी| इस वर्ष आप मानसिक अवसाद (डिप्रेशन), सिरदर्द व अनिद्रा के कारण परेशान भी रह सकते हैं| लापरवाही न करें, अधिक परेशानी होने पर चिकित्सीय व ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लें|

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है| इस वर्ष आपको घबराहट या मानसिक बेचैनी रह सकती है, आपको काम के प्रति आलस रहेगा, जिससे आपके काम पेंडिंग हो जाएंगे और ये आपके सिर दर्द को बढ़ा सकता है| मानसिक तनाव के भी होने की संभावना है| जून से नवंबर तक का समय आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से जबरदस्त सकारात्मक बदलाव लाएगा| हालांकि साल के बाकी महीनों में आपको शारीरिक कष्टों व मानसिक बेचैनी को झेलना पड़ सकता है| सितंबर के बाद आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं| इस समय अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख़्याल रखें, क्योंकि इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है|

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष स्वास्थ्य के मामले में कुछ परेशानी भरा रह सकता है| मानसिक तनाव की परेशानी आपको लंबे समय तक दिक्कत में डाल सकती है| इस वर्ष स्वास्थ्य को लेकर कुछ दबाव महसूस करेंगे, तथा थकान व बैचनी का अनुभव होगा| परिवार के झगड़े और विवाद से भी आप परेशानी में आ सकते हैं| यदि त्वचा से संबंधित परेशानी है, तो लापरवाही न करें, समय से इलाज करवा लें, नहीं तो परेशानी अधिक बढ़ सकती है| मार्च में बृहस्पति देव आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा| लेकिन 14 मई से लेकर 13 सितंबर के बीच बृहस्पति वक्री होंगे, इस दौरान आपको कोई पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है| लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा|

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में कुम्भ राशि के जातकों को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है, आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, विशेष रूप से फरवरी से मई के बीच का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं है| आपको इस बिच अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा| इस दौरान आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी, जो कि मुख्य रूप से आपकी सभी शारीरिक समस्याओं का मूल कारण होगा| अनिद्रा, नेत्र विकार, पेट की बीमारियां आदि परेशान कर सकती हैं| ब्लड प्रेशर और अस्थमा के मरीज इस वर्ष सोच-समझकर यात्रा पर जाएं, क्योंकि आपको अधिक परेशानी हो सकती है| और जो लोग नसों, जोड़ो एवं गठिया के रोग से ग्रसित हैं, उन्हें मार्च के बाद अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी|

कुंभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि वाले वर्ष की शुरुआत में ही सर्तक हो जाएं, क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी परेशानी आ सकती है| इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने के कारण आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| अत्यधिक सोच-विचार करना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है| इस राशि के उम्रदारज लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, तथा त्वचा से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है, यदि किसी यात्रा पर जाएं तो स्वास्थ्य की अनदेखी न करें| जो जातक मधुमेह, रक्तचाप और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की जरुरत है| वर्ष के अंत में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे|

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या के लिए परामर्श ले हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से ।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years