शुक्र गोचर 2020 | Shukra Gochar 2020 | Planet Venus Transit

शुक्र गोचर 2020

“भोग और ऐश्वर्य के कारक शुक्र चले अपने उच्च के घर में”

प्रेम, सौदर्य और विलासिता का कारक ग्रह शुक्र (Venus) इस भ्रमण के दौरान अपनी उच्च राशि मीन से होकर गोचर करेगा| शुक्र को कला, प्रेम, रोमांस, सौंदर्य, लाभ, वैवाहिक सुख, वैभव, ऐश्वर्य, भोग-विलासिता रिलेशनशिप और भौतिक सुखों का कारक माना गया है, इसलिए कुंडली में इनकी शुभ स्थिति होने से व्यक्ति को समस्त सांसारिक सुख प्राप्त होते हैं| इस काल में प्रेम और सद्भाव की भावनाए बड़े ही मजबूत ढंग से प्रकट होंगी| शुक्र के उच्च राशि में होने से रिश्तों के पनपेंगे पर प्रेमी जोड़ों के बीच एक बेहतर संबंध विकसित होंगे, इस समय अवधि में रचनात्मक व कलात्मक चीजों का विकास होगा| वैदिक ज्योतिष में यह माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होती है उसे जीवन में लग्जरी से संबंधित सभी सुविधाएं प्राप्त होती हैं| तथा उसके रोमांटिक संबंध और विवाहित जीवन भी सफल होता है| वहीं इसके अशुभ प्रभाव से व्यक्ति के संस्कारों और चरित्र में कमी होती है, वह परिवार से अलगाव रखता है, सांसारिक सुखों में कमी आती है| और उसका सामज में सम्मान भी कम होता है, शुक्र को भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है| शुक्र के गोचर की अवधि लगभग 23 दिन की होती है|

3 फरवरी 2020, शुक्रवार के दिन रोमांस का यह ग्रह सुबह 02 बजकर 18 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेगा| मीन राशि में शुक्र उच्च राशि के होते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर शुक्र का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा, फ़िल्म इंडस्ट्री,फ़ैशन,गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है| शुक्र का उच्च राशिस्थ होना इन सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। शुक्र का अपनी उच्च राशि मीन में गोचर विशेष लाभप्रद रहेगा|

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से दूसरे व सातवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि बारहवें भाव में गोचर करेंगे| शुक्र का बाहरवें भाव में अपनी उच्च राशि में जाना भौतिक सुखों को देने वाला होगा| इनकी आय में वृद्धि होगी, यदि धन निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिये बिल्कुल सही है, वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चली आ रही कई तकरार या मतभेद दूर होंगे, इस समय अवधि के दौरान यात्राओं के योग भी शुक्र आपके लिये बना रहे हैं| हालांकि यात्राओं में खर्च भी अधिक होगा| जितना संभव हो सके अनावश्यक खर्च से बचने का प्रयास करें| इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी, हालाँकि यह ख़र्चे आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के लिए करेंगे| आपको अपने विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा|

उपाय-

तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें|

प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें|

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि और छठे भाव के स्वामी होकर मीन राशि ग्याहरवें भाव में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आपको धन लाभ और कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी| शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लेन का काम करेंगे| वे छात्र जिन्होंने किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है उन्हें इस दौरान मनचाही सफलता मिल सकती है| जो लोग विदेश जाना चाहते हैं या अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, शुक्र का यह गोचर बेहद खास साबित होगा|| व्यापार-व्यवसाय में दिन-प्रतिदिन के लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, भोग-विलासिता पूर्ण जीवन जीने की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा, प्रेम संबंधों में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है हालांकि पार्टनर से किसी बात को लेकर नोकझोक हो सकती है| इस राशि के कुछ जातक प्रेम विवाह भी कर सकते हैं|

उपाय-

लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|

शुक्रवार के दिन रोटी में दूध लगाकर गाय को खिलाएं|

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से पांचवें और बाहरवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि दशवें भाव में गोचर करेंगे| नौकरी करने वाले व्यक्ति कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे| उच्च के शुक्र आपके लिये कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बना रहे हैं, आपके काम की तारीफ भी हो सकती है| इस राशि जो जातक व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस गोचर के दौरान विदेशी स्रोतों से अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है| आमदनी के साथ खर्चे भी अधिक होंगे| प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है| इस गोचर के दौरान शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंता में वृद्धि होगी|

उपाय-

गणेश जी का पूजन करें व उन्हें दूर्वा अर्पण करें|

लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|

हर शुक्रवार गाय को हरी घास खिलाएं|

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से चौथे और ग्याहरवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि नवमें भाव में गोचर करेंगे| भाग्य में उच्च के शुक्र के प्रभाव से आपका भाग्य पग-पग पर आपका साथ देगा, और आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहेगी| जो भी कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वह पूरे होने लगेंगे| आपको आर्थिक तौर पर लाभ होगा और व्यापार में उन्नति होगी| जो जातक नई गाड़ी या घर खरीदना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है| स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा| भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा|धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी, और घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान आदि हो सकता है|

उपाय-

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जप करें|

भोलेनाथ की आराधना करें और उन्हें बिना टूटे हुए चावल चढ़ाएं|

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से तीसरे और दशवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि आठवें भाव में गोचर करेंगे| यह समय आपको सेहत के मामले में सावधानी रखने की आवश्यकता है| कामकाजी जीवन में भी आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| किसी वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद होने की संभावना है इसलिए जितना हो सके कार्यस्थल पर होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखें| हो सकता है इस समय आप अपनी क्षमताओं की पहचान अच्छे से न कर पायें| आपको अपनी इच्छा शक्ति को और दृढ़ करने की आवश्यकता है| इस समय अवधि में लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं| रोमांटिक लाइफ में रिश्ते बिगड़ सकते हैं|

उपाय-

नित्य सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान करें|

शुक्रवार के दिन शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें|

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से दूसरे और नवमें भाव के स्वामी होकर मीन राशि सातवें भाव में गोचर करेंगे| पारिवारिक जीवन में आपको लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने के आसार हैं| आप अपने वैवाहिक जीवन के सुखों का आनंद उठाएंगे और आपके अच्छे प्रयासों से व्यापार में भी लाभ होगा, और कार्यक्षेत्र में आप को प्रगति मिलेगी| इस दौरान भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा| आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, करियर के मामले में भी आप एक नये सितारे के रूप में उभर सकते हैं। नई नौकरी या नया बिजनेस शुरु करने के लिये भी यह समय अच्छा कहा जा सकता है| आपका मूड रोमांटिक रहने के आसार हैं|

उपाय-

विवाहित महिला को श्रृंगार की सामग्री भेंट करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा|

हर शुक्रवार गाय को हरी घास खिलाएं|

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि और अष्टम भाव के स्वामी होकर मीन राशि छठे भाव में गोचर करेंगे| शादीशुदा लोगों के जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन यदि आप अपने जीवनसाथी के मनोभावों को समझने में कामयाब रहेंगे तो सारी मुश्किलें दूर हो सकती हैं| इस गोचर के दौरान आप अपने जीवन में स्थिरता का अनुभव करेंगे| इसके साथ ही आपकी सहनशक्ति और साहस में भी वृद्धि होगी| इस समय में किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो वह पैसा फँस जायेगा| खर्चों में इस दौरान वृद्धि हो सकती है इसलिए इस समय अच्छा बजट प्लान बनाएं और उसके मुताबिक ही ख़र्चे करें| स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें|

उपाय-

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दुर्गाशप्तशती का पाठ करना चाहिए|

शुक्रवार को शुक्र ग्रह की पूजा करवाएं तथा कन्या पूजन करें|

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र देव आपकी राशि से सातवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि पंचम भाव में गोचर करेंगे| इस समय अब्धि में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है| शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा| नौकरी और व्यापार में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी, यदि इस दौरान कार्यक्षेत्र में लगन और मेहनत के साथ काम किया जाये| इस राशि के कुछ जातकों की आमदनी में इस समयावधि में वृद्धि हो सकती है| अविवाहित प्रेमी जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, इस दौरान आप अपने प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे, और रोमांटिक मूड में रहेंगे| शादीशुदा जातकों की मैरिड लाइफ भी अच्छी रहेगी| आर्थिक दृष्टि से हालात अच्छे बने रहने की उम्मीद है| सोच इस समय सकारात्मक दिशा में कार्य करेगी|

उपाय-

आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करें|

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें, और “ॐ नमः शिवाय” का नित्य जप करें|

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से छठे और ग्याहरवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि चौथे भाव में गोचर करेंगे| शुक्र सुख भाव में उच्च के होकर कर्म स्थान को दृष्ट कर रहे हैं| जो आपको व्यापार और नौकरी दोनों में ही लाभ देने वाले होंगे| परिजनों से संबंध सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं, इस समय आप जो करना चाहते हैं वह करने में सक्षम हो सकते हैं, यदि पूर्ण एकाग्रता से कार्य किये जायें| विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है| किसी नए कार्य के वारे में भी आप इस समय सोच सकते हैं| कुल मिलाकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा|

उपाय-

किसी वृद्ध ब्राह्मण को सफेद चीजों का जैसे- सफेद कपड़ा, चावल, दूध, दहीं आदि का दान करें|

दही से स्नान करना चाहिए|

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से पांचवें और दशवें भाव के स्वामी होकर मीन राशि तीसरे भाव में गोचर करेंगे| यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सराहना मिलेगी| आपका बॉस आपसे खुश होगा, और आपको पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं| यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो इस दिशा में प्रयास करना इस वक्त अच्छा रहेगा, कामयाबी मिल सकती है| यदि बात करें बिजनेस की तो इसमें भी लाभ की स्थितियां रहेंगी| उन योजनाओं पर इस समय काम करने की जरूरत है, जो काफी समय से अटकी हुई थी| शादीशुदा लोगों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है| स्वास्थ्य अच्छा रहने के आसार हैं|

उपाय-

लक्ष्मी माता की उपासना करें|

शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, और काले रंग की गाय की सेवा करें।

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से चौथे और नवमें भाव के स्वामी होकर मीन राशि दूसरे भाव में गोचर करेंगे| इस दौरान केन्द्र और त्रिकोण के स्वामी होकर शुक्र का धन भाव में बैठना आपके लिए अत्यंत शुभ कारक रहेगा| इस दौरान आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी, आपकी कला और संवाद शैली विकसित होगी, आप अपनी वाणी में आकर्षण महसूस करेंगे जिससे लोग आपकी बातों के प्रभाव में आएंगे और आपके काम बनने लगेंगे| इस दौरान सुखों में बृद्धि होगी भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा| परिवार में सुख-समृद्धि आएगी, कोई शुभ कार्य परिवार में इस समय हो सकता है, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी| नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, आप धन संचित कर पाने में भी इस दौरान सफल होंगे,

उपाय-

शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना श्रेयकर रहेगा|

सरसों का तेल दान करें।

कुंभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए शुक्रदेव आपकी राशि से तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर आपकी ही राशि में गोचर करेंगे| इस गोचर के दौरान आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे| यह अवधि आपको प्रेम का अच्छा अनुभव कराएगी और आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे, जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा, बेवजह का दिखावा इस दौरान कुछ लोगों को आपसे दूर कर सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें| कार्यक्षेत्र में आपके काम करने की गति बढ़ेगी जिससे आपके सीनियर्स खुश होंगे| अपने लिए वक्त निकालकर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, स्वास्थ्य के लिहाज से वक्त अच्छा रहेगा, लेकिन शराब, सिगरेट जैसे मादक पदार्थों का सेवन करते हैं तो कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं, इसलिए ऐसी चीजों के सेवन से परहेज रखें| पैसे के मामले में भी आपकी स्थिति बेहतर रह सकती है| इस दौरान आप घर या गाड़ी लेने का विचार भी बना सकते हैं|

उपाय-

लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|

रोजाना विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें|

नहाने के पानी में एक चम्मच दहीं मिलकर स्नान करें|

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल