प्रेम राशिफल 2020 - Prem Rashifal 2020

प्रेम राशिफल 2020

प्यार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है| प्यार आपसी सामंजस्य का बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है| यह जीवन का वह एहसास है, जिसे सिर्फ महसूस किया जाता है| सच्चा प्यार जीवन को बहुत खूबसूरत बना देता है| यदि आपके जीवन में प्यार है तो आप जीवन के उतार-चढ़ावों को आसानी से पार कर जाने की क्षमता रखते हैं|

2020 में कैसे रहेंगे आपके प्रेम सम्बन्ध ? पढ़ें प्रेम राशिफल 2020 और जानें इस वर्ष आपको प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी या निराशा, प्रेम राशिफल 2020 में दी गई भविष्यवाणी की मदद से आप जान सकते हैं कि किन जातकों के जीवन में इस वर्ष प्यार की बहार होगी, तो आईये जानते हैं कि सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन 2020 में कैसा रहेगा|

Read in English - Love Horoscope 2020

Curious about how your relationship will be with your beloved?? Try our Free Love Compatibility Check: Free Love calculator

मेष राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में मेष राशि के जातकों की रोमांटिक लाइफ इस वर्ष काफी अच्छी रहने वाली है,प्यार और रोमांस बना रहेगा| इस वर्ष प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी| आपकी रिलेशनशिप में एक उत्साह, एक ताजगी बनी रहेगी, संबंध मधुर रहेंगें| इस राशि के शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ इस वर्ष अच्छा समय व्यतीत करेंगे, और उनके साथ कुछ दिनों के लिए घूमने भी जा सकते हैं| इस साल मार्च के महीने में कुछ लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं| आपको अपने मित्रों व लाइफ पार्टनर की पूरी सपोर्ट मिलेगी| यह आने वाले समय में आपको तमाम परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिये भी आपके हौसले को बुलंद रखेगा| इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत है| खासकर सितंबर माह में आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है|

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है, इस वर्ष आपकी उम्मीदें व आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं| मनचाहा पार्टनर आपको मिल सकता है| इस वर्ष आपको जीवन साथी का सुख और सहयोग पूर्णरूप से मिलेगा, अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं| अपने साथी के विश्वास को बनाए रखना होगा| प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष के मध्य में आप कोई फैसला ले सकते हैं| आपका खोया हुआ प्यार भी इस वर्ष आपके पास लौट कर आ सकता है| हालांकि समय के साथ-साथ आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव कि स्थिति भी इस वर्ष रहेगी| प्रेम संबंधों में साथी के साथ छोटी-छोटी बातों में तनाव उभर सकते हैं, सामंजस्य बनाये रखें स्थितियां बेहतर रहेंगी|

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है| आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव कि स्थितियां रह सकती हैं| इस वर्ष आपको अपने पार्टनर की सेहत का विशेष रूप से ध्यान पड़ सकता है| इस समय अपने साथी के साथ समय व्यतीत कर, उनके प्रति अपना प्यार जता कर आप अपने रिश्ते को मधुर व विश्वासपूर्ण बनाएंगे| वर्ष के मध्य भाग में जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मिठास देखने को मिलेगी और आप उनके साथ जीवन के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर सकते हैं| सितबंर में बृहस्पति के मार्गी होने से अविवाहित जातकों के लिये काफी अच्छा समय रहेगा, इस समय आपका रिश्ता विवाह में परिणित हो सकता है|

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम सम्बन्ध मधुर और विश्वासपूर्ण रहेंगे| इस वर्ष आप पूरे आत्मबल के साथ अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं| इस समय जो जातक विवाह के बंधन में बंधने के इच्छुक हैं उनके लिए भी यह समय अच्छा है हालांकि इसमें आपको कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है| विशेषकर प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों को संघर्ष के पश्चात सफलता मिलने का योग है| जो लोग अब तक सिंगल थे, उन्हें इस वर्ष अपना जोड़ीदार मिल सकता है| आपके प्रेम जीवन में आपको अपने मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपके प्रेम सम्बन्ध को आगे बढ़ाने में आपकी पूरी मदद करेंगे|

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से यह वर्ष कुछ अच्छा तो कुछ उलझनों भरा रह सकता है| वर्ष के आरम्भ में प्रेम संबंधों के मामले में आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं| हालांकि आपको वर्ष के मध्य में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है| इस वर्ष आपकी लड़ाई स्वयं अपने आप से ज्यादा रहेगी| अपने प्रेम जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रित रखना होगा| छोटी-छोटी बातों पर बिगड़ने की बजाय छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी| विशेषकर अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें साथ ही उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें| वर्ष के अंतिम महीनों में आपके प्रेम जीवन में परिवर्तन आएगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे|

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में मिश्रित प्रभाव रहने वाला है| | जो लोग अपने प्रेम प्रसंग में एक दूसरे से दूर थे, या दूरियां बन रही थी, उनके भी इस वर्ष रिश्ते बेहतर होने के संकेत हैं| इस वर्ष विवाहित जातकों को संतान संबंधी सुख मिलने की संभावना बन रही है| अविवाहित जातिकाओं के लिए विशेष रूप से विवाह के योग बन रहे हैं| मई से सितंबर के बीच प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है, जिससे बचने के लिए आपको अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतनी होगी| अपने पार्टनर की हेल्थ को लेकर आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं|

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है, इस समय प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं| विवाह के योग भी आपके लिए बन सकते हैं| इस वर्ष आपके मन में कुछ और दिमाग में कुछ और चलेगा, जिससे आपका साथी आपको समझने की भूल कर सकता है| इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है, क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है| मई के बाद आपको अपने कार्य स्थल में किसी से प्रेम हो सकता है, अपने दिल का हाल आप सितम्बर के बाद ही कहें तभी सकारात्मक परिणाम की उम्मीद की जा सकती है|

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम सम्बन्ध इस वर्ष काफी अच्छे रहने वाले हैं| इस राशि के वो जातक जो अब तक सिंगल हैं, वो इस साल किसी रिलेशनशिप में आ सकते हैं| आप को अपने प्रेम जीवन में कुछ ऐसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है जो आपके प्रेम जीवन को बेहतर तरीके से बदल देंगे|| प्रेम विवाह के भी योग आपके लिये इस समय में बन सकते हैं| 13 मई और जून के महीनों में आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है| नवविवाहित जोड़ों की जिंदगी में किसी नये मेहमान की दस्तक इस वर्ष हो सकती है|

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में धनु राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष मिला-जुला रहने वाला है, आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम जीवन का आनंद लेंगे| इस वर्ष आपको मन चाहा साथी मिल सकता है| जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी आपकी मदद करेगा| सितंबर माह के मध्य में गुरू मार्गी होंगे| जिसकी वजह से आप अपने प्रेम के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं| शादीशुदा जातकों को इस वर्ष अपने जीवनसाथी का ख्याल रखना होगा| उनकी सेहत में कुछ नकारात्मक बदलाव आने की संभावना है| शादीशुदा जोड़ों को नए मेहमान के आने का शुभ समाचार मिल सकता है|

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

मकर राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा| इस राशि के जो लोग अभी तक प्यार के अहसास से अछूते थे, उन्हें कोई साथी इस साल मिल सकता है| वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते है| प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायक है| आप ऑफिस में किसी सहयोगी के प्रेम में बंध सकते हैं| यह वर्ष उन प्रमियों के लिए भी अच्छा रहने वाला है जो इस वर्ष प्रेम विवाह करना चाहते हैं,आपको इस वर्ष विवाह हेतु अपने परिवार का भी सहयोग मिल सकता है| जिससे आपके प्रेम विवाह की उमीदें बढ़ सकती हैं|

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुंभ राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम जीवन के लिहाज से काफी संघर्षपूर्ण रहने वाला है, इस वर्ष आपको अपने रिश्तों को लेकर कुछ विशेष निर्णय लेने ही पड़ेगे, वरना आप अपना समय और रिश्ते दोनों खराब कर सकते है| एक दूसरे पर विश्वास की कमी साफ दिखेगी| इस साल आपके प्रेम जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है| वर्ष के शुरुआती महीनों में आपको किसी दोस्त या सहकर्मी की वजह से प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं| यह शख्स आपके और आपके प्रेमी के बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है| इसलिए जरूरी है कि आप दोनों एक दूसरे पर विश्वास रखें और सारी बातें आपस में शेयर करें|

कुंभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशि का प्रेम राशिफल 2020

प्रेम राशिफल 2020 में मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम जीवन के हिसाब से खुशियों से भरा रहने वाला है| आपके साथी प्रेम और मधुरता बनाए रखने में आपकी सहायता करेंगें| मई महीने में शनि वक्री हो जायेंगे| जिसका असर आपके प्रेम प्रंगस पर पड़ेगा| इसके प्रभाव से आपके व साथी के बीच दूरियां आ सकती हैं| किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद भी हो सकता है| जिसके कारण आप तनाव में आ सकते हैं| सप्तम भाव में गुरू की नवम दृष्टि होने से इस वर्ष आपके विवाह के योग भी बनेंगें| जिससे आपको वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा| जो जातक अविवाहित हैं, वे इस वर्ष अपनी लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं| कुल मिलाकर लव व रोमांस के मामले में यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है|

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years