गुरु गोचर 2020 - Guru Gochar 2020

गुरु गोचर 2020

गुरु ज्ञान व बुद्धि का कारक ग्रह है| सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ ग्रह हैं| ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है| कि जिन लोगों पर गुरु की कृपा होती है, उनकी कुंडली में कई अरिष्ट दोषों का प्रभाव कम हो जाता है| गुरु मीन और धनु राशि का स्वामी है, यह कर्क में उच्च और मकर में नीच के होते हैं| ज्योतिष के अनुसार गुरु शुभ हो तो जातक को ज्ञानवान, अच्छा वक्ता, धनवान, अध्यापक, जज, संपादक, गुरु और बैंक का मैनेजर आदि से सम्बंधित व्यवसाय देता है| गुरु ग्रह वैवाहिक जीवन और सन्तान का कारक है| गुरु शुभ हो तो बहुत अच्छा जीवन साथी मिलता है और वैवाहिक सुख भी मिलता है| संतान से सौभाग्य की प्राप्ति होती है| गुरु उच्च शिक्षा दिलाते है, गुरु का मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव होता है तभी गुरु को ज्ञान और बुद्धि का कारक कहा गया है|

वर्षारम्भ से गुरु (बृहस्पति) अपनी धनु राशि में होंगे, 30 मार्च 2020 को अपनी स्वराशि धनु से शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश करेंगे| लेकिन पुनः 30 जून को वक्री होकर धनु राशि में आ जाएंगे, और फिर 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में गोचर करेंगे| गुरु एक शुभ ग्रह है| और यह संतान, विद्या, विवाह, धन, और व्यक्ति के ज्ञान को प्रभावित करते हैं| आइए राशि अनुसार, जानते हैं साल 2020 में गुरु के गोचर परिवर्तन का प्रभाव|

गुरु गोचर 2020 का मेष राशिफल

वर्ष 2020 में मेष राशि वालों के लिए गुरु नवम और बारहवें भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में नवम भाव में गोचर करेंगे| इस वर्ष आपकी रूचि धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में बढ़ेगी, और भाग्य का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा| कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी, और साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है| शिक्षा के क्षेत्र में यह गुरु सकारात्मक प्रभाव देंगे, और आपकी मेहनत सफल होगी, वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा| जो लोग शादी के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी वर्ष अच्छा साबित होने वाला है| किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं|

गुरु गोचर 2020 का वृषभ राशिफल

वर्ष 2020 में वृषभ राशि वालों के लिए गुरु अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में अष्टम भाव में गोचर करेंगे, गुरु गोचर की कृपा से इस वर्ष आपको हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे| पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा| स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ परेशानी हो सकती है, अपने पेट और लीवर का ध्यान रखें| आपके रुके हुए काम बनेंगे, और किसी नए काम का उदघाटन भी हो सकता है| अचानक धन से जुड़ा कोई भी निवेश न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है| विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं|

आपकी कुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा क्या कहती है, जानने के लिए अभी परामर्श करें हमारे ज्योतिषाचार्यों से

गुरु गोचर 2020 का मिथुन राशिफल

वर्ष 2020 में मिथुन राशि वालों के लिए गुरु सातवें और दसवें भाव के स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में सप्तम भाव में गोचर करेंगे| व्यापार की दृष्टि से यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला है| और लाभ के साथ आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोत्तरी होगी| नौकरी में परिवर्तन और प्रमोशन के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा| अचानक किसी महिला मित्र की सहायता से धन लाभ के योग बनेंगे| वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा, परन्तु 14 मई 2020 से गुरु की वक्री होने की वजह से वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है| इस समय अब्धि में सामंजस्य बना कर रखें| व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा| अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है|

गुरु गोचर 2020 का कर्क राशिफल

वर्ष 2020 में कर्क राशि वालों के लिए गुरु छठे और नौवें भाव के स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में छठे भाव में गोचर करेंगे| इस वर्ष आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं| इसलिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा| अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं| इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी| नौकरी बदलना चाहते हैं, या किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच समझ कर आगे बढ़ें|

गुरु गोचर 2020 का सिंह राशिफल

वर्ष 2020 में सिंह राशि वालों के लिए गुरु पांचवें और आठवें भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में पांचवें भाव में गोचर करेंगे| यह समय शिक्षा के लिए बेहतर है, यदि आप डटकर मेहनत करते हैं तो इस समय में मनचाहा परिणाम मिलेगा, और इस वर्ष पढ़ाई के सिलसिले में आप विदेश जा सकते हैं| इस वर्ष आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं| किसी पुराने वाद-विवाद की वज़ह से मानसिक परेशानी हो सकती है| जीवन साथी के साथ मतभेद दूर होंगे और घर में खुशी का माहौल बनेगा|

गुरु गोचर 2020 का कन्या राशिफल

वर्ष 2020 में कन्या राशि वालों के लिए गुरु चौथे और सातवें भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में चौथे भाव में गोचर करेंगे| गोचर के शुभ प्रभाव के कारण आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी,और कार्यक्षेत्र में सफलता व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी| बिज़नेस वालों के लिए यह वर्ष बेहद शुभ साबित होने वाला है| परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, तथा उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है| इस वर्ष आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं| जिन्हें नौकरी मिलने में दिक्कतें आ रही थी उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी| स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष निराशा भरा रह सकता है|

गुरु गोचर 2020 का तुला राशिफल

वर्ष 2020 में तुला राशि वालों के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में तीसरे भाव में गोचर करेंगे| नौकरी और व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है| कार्य-स्थल में धैर्य से काम करना सही रहेगा| भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है| सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि का होना वैवाहिक जीवन में अमृत का काम करेगा, और आपके जीवन साथी को भी बड़ी उपलब्धि दिलायेगा, जीवनसाथी के साथ इस वर्ष अच्छा वक्त बीतेगा| वर्ष के मध्य में आर्थिक स्थिति बेहतर होने की सम्भावना है| सितम्बर के बाद आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, और धार्मिक यात्राएं भी होंगी| पेट से सम्बंधित रोग परेशान कर सकते हैं|

गुरु गोचर 2020 का वृश्चिक राशिफल

वर्ष 2020 में वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु दूसरे और पंचम भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में दूसरे भाव में गोचर करेंगे| परिवार में बड़े सदस्यों से मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें| यह गोचर आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहेगा और धन से जुड़े सभी कार्य बनेंगे| वर्ष के मध्य में किसी भी बिज़नेस पर भूलकर भी निवेश ना करें| वैवाहिक जीवन में साथी के साथ आपसी प्रेम बना रहेगा| संतान की तरफ से कोई खुशख़बरी आएगी जिस से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा| इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी, और विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा| जो लोग लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा|

गुरु गोचर 2020 का धनु राशिफल

वर्ष 2020 में धनु राशि वालों के लिए गुरु आपकी राशि और राशि से चौथे भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में आपकी राशि में गोचर करेंगे| इस दौरान आपके ज्ञान और मान सम्मान में वृद्धि होगी| इस वर्ष आपका व्यक्तित्व निखर कर सबके सामने आएगा| आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे| आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी| यदि अभी तक कोई शोध या शिक्षा रुकी हुई थी तो इस गोचर के दौरान वह भी सुचारु रुप से चलने लगेगी| नई नौकरी के लिए समय अच्छा नही है, बहुत ही सोच-समझ कर कदम उठायें| किसी से धन लेना है तो यह समय उत्तम रहेगा| अविवाहित लोगों के इस वर्ष विवाह होने के योग बन रहे हैं|स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा|

गुरु गोचर 2020 का मकर राशिफल

वर्ष 2020 में मकर राशि वालों के लिए गुरु तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में बारहवें भाव में गोचर करेंगे| जिसके चलते धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों पर खर्च भी होगा और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं| मार्च के अंत में गुरु का गोचर आपकी राशि में होने से आपकी रुचि ज्ञान और शिक्षा से जुड़े कार्यों में होगी, और अपनी वाणी से आप सबको सम्मोहित करेंगे| जिससे आपकी एक नई पहचान होने से समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा| व्यवसाय के लिए वर्ष के मध्य का समय उत्तम नही है| साझेदार से मतभेद होने से कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है| आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें, अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है|

गुरु गोचर 2020 का कुम्भ राशिफल

वर्ष 2020 में कुम्भ राशि वालों के लिए गुरु दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| लाभ भाव में गुरु का गोचर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा| इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा| आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे| ज़मीन जायदाद या शेयर मार्किट मे निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| धन से जुड़ा कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी इस वर्ष सुलझ जायेगा| गुरु का गोचर मार्च के अंत में आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा और इस दौरान आपका विदेश जाने का भी योग बनेगा|

गुरु गोचर 2020 का मीन राशिफल

वर्ष 2020 में मीन राशि वालों के लिए गुरु आपकी राशि और राशि से दशम भाव का स्वामी होकर वर्ष के शुरुआत में दशवें भाव में गोचर करेंगे| इस वर्ष नौकरी के क्षेत्र में आपको काफी अच्छी सफलता मिलेगी|बिज़नेस में निवेश करना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा| मार्च के अंत में यही गुरु का गोचर मकर राशि में यानि आपकी राशि से ग्याहरवें भाव में होगा| आर्थिक स्थिति और धन लाभ के लिए यह समय उत्तम रहेगा| आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे और संतान पक्ष से भी खुशख़बरी मिलेगी|